8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा ने अमेरिकी बॉर्डर पर लगाए कैमरे और ड्रोन, चप्पे-चप्पे की निगरानी,...

कनाडा ने अमेरिकी बॉर्डर पर लगाए कैमरे और ड्रोन, चप्पे-चप्पे की निगरानी, ट्रंप की जीत के बाद ‘हाई अलर्ट’

Published on

ओटावा

कनाडा की सरकार को आने वाले दिनों में अमेरिकी बॉर्डर से बड़ी तादाद में गैरकानूनी तरीके से लोगों के आने का डर सता रहा है। कनाडाई अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि इस मामले को लेकर वह हाई अलर्ट पर हैं। उनकी निगाहें अमेरिकी सीमा पर हैं क्योंकि देश की एजेंसियों को अमेरिका से बड़े पैमाने पर प्रवासियों के आने की संभावना दिख रही है। ऐसे में इसे रोकने के लिए संभी संभावित कदम उठाते हुए एहतियात बरती जा रही है।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले डोनाल्ड ट्रंप अपने प्रचार के दौरान आप्रवासियों पर काफी ज्यादा आक्रामक रहे हैं। उन्होंने आप्रवासियों को ‘देश में जहर घोलने’ वाले बताते हुए अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़े सामूहिक निर्वासन का वादा किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में आप्रवासियों के कनाडा की ओर जाने का विकल्प चुन सकते हैं। ट्रंप के पिछले कार्यकाल के दौरान (2017 से 2021 तक) भी हजारों प्रवासी अमेरिका से कनाडा भागने को मजबूर हुए थे।

कनाडा की डिप्टी पीएम ने की बैठक
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के प्रवक्ता सार्जेंट चार्ल्स पोइरियर ने एएफपी से बातचीत में कहा, ‘हम हाई अलर्ट पर हैं और निगाह सीमा पर टिकी हैं कि क्या होने वाला है। हम जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप के रुख की वजह से कनाडा में अवैध प्रवासन बढ़ सकता है। कनाडा की डिप्टी पीएम क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने अमेरिका से आने वाले अप्रवासियों के मुद्दे पर मंत्रियों के एक समूह के साथ बैठक भी की है।

फ्रीलैंड ने मंत्रियों के साथ बैठक के बाद कहा, ‘हमारे पास इस संबंध में चीजों से निपटने के लिए योजना तैयार है। कनाडाई भरोसा रखें कि हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं और हमारा उन पर पूरा नियंत्रण है। सीमा पर किसी भी संभावित आमद पर नजर रखी जा रही है क्योंकि कनाडा अपने आप्रवासन लक्ष्यों को पूरी तत्परता से कम कर रहा है।’

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...