19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीय पत्रकारों की निगरानी कर रहा कनाडा, सोशल मीडिया पोस्ट पर ट्रूडो...

भारतीय पत्रकारों की निगरानी कर रहा कनाडा, सोशल मीडिया पोस्ट पर ट्रूडो सरकार की नजर

Published on

ओटावा,

भारत और कनाडा के बिगड़ते रिश्तों के बीच कनाडाई सरकार भारतीय पत्रकारों और मीडिया की निगरानी कर रही है. कनाडाई मामलों में भारतीय हस्तक्षेप की जांच के हिस्से के रूप में विदेशी हस्तक्षेप आयोग को भारतीय पत्रकारों की सोशल मीडिया पोस्ट का एक डोजियर दिया गया है.

भारतीय पत्रकारों के सोशल मीडिया पर कनाडा की नजर
कनाडा के विदेशी हस्तक्षेप आयोग की वेबसाइट पर एक डॉक्यूमेंट सामने आया है. इससे पता चलता है कि कनाडा कुछ व्यक्तिगत भारतीय पत्रकारों और मीडिया आउटलेट्स पर नजर रख रहा है और उनकी सभी सोशल मीडिया पोस्ट का एक डोजियर रख रहा है, जिनके बारे में कनाडाई सरकार को लगता है कि यह ‘कनाडाई मामलों में भारतीय हस्तक्षेप’ हो सकता है.

इस दस्तावेज में भारतीय पत्रकारों और मीडिया आउटलेट्स और उनके द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट की सूची है और यह दावा किया गया है कि ‘भारतीय मीडिया द्वारा कनाडा को बदनाम करने का एक सामूहिक प्रयास है’.

भारत-कनाडा संबंधों में तनाव
भारत और कनाडा के संबंध हाल के वर्षों में अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में ओटावा में भारतीय उच्चायुक्त को ‘संदिग्ध व्यक्ति’ बताया था. भारत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपने छह डिप्लोमेट्स को वापस बुला लिया था. कनाडा की विदेश मंत्री का कहना है कि देश में शेष बचे भारतीय राजनयिक भी ‘नोटिस पर हैं’.

कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने शुक्रवार को कहा कि सरकार वियना संधि का उल्लंघन करने वाले या कनाडाई लोगों के जीवन को खतरे में डालने वाले किसी भी राजनयिक को बर्दाश्त नहीं करेगी. भारत ने सोमवार को छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था और घोषणा की कि वह हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच से भारतीय दूत को जोड़ने के ओटावा के आरोपों को खारिज करने के बाद कनाडा में अपने उच्चायुक्त को वापस बुला रहा है.

आतंकियों की सूची में कनाडाई अधिकारी का नाम
बिगड़ते संबंधों के बीच, दिल्ली ने भगोड़े आतंकवादियों की सूची में कनाडाई सीमा सेवा एजेंसी (Canadian Border Service Agency) के एक अधिकारी का नाम शामिल किया है. इस लिस्ट में शामिल आतंकियों को भारत कनाडा से निर्वासित करना चाहता है. भारत ने यह सूची ट्रूडो प्रशासन को सौंपी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतिबंधित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) के सदस्य और सीबीएसए में कार्यरत संदीप सिंह सिद्धू को पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में उसकी कथित संलिप्तता के लिए सूची में शामिल किया गया है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...