16.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडाई मीडिया का दावा- पीएम मोदी को थी निज्जर हत्या की साजिश...

कनाडाई मीडिया का दावा- पीएम मोदी को थी निज्जर हत्या की साजिश के बारे में जानकारी, भारत ने बताया हास्यास्पद बयान

Published on

नई दिल्ली

भारत ने निज्जर हत्याकांड पर कनाडाई मीडिया की खबर को देश को ‘बदनाम करने की कोशिश’ कहा। दरअसल, कनाडाई मीडिया ने दावा किया था कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की कथित साजिश के बारे में जानकारी थी। जिसके बाद भारत ने बुधवार को ऐसा दावा करने वाली कनाडाई मीडिया की खबर को ‘बदनाम करने की साजिश’ करार देते हुए इसकी कड़ी आलोचना की।

एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से दी गयी इस खबर का जिक्र करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ऐसे हास्यास्पद बयानों को उसी तरह से खारिज किया जाना चाहिए जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम आम तौर पर मीडिया की खबर पर टिप्पणी नहीं करते हैं। हालांकि, कनाडा सरकार के एक सूत्र द्वारा कथित तौर पर किसी अख़बार को दिए गए ऐसे हास्यास्पद बयानों को खारिज किया जाना चाहिए।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत की इमेज को इस तरह बदनाम करने कीं कोशिश हमारे पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को और नुकसान पहुंचाते हैं।’’ वह कनाडाई अबखार ‘द ग्लोब एंड मेल’ की खबर पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस खबर में अखबार ने एक वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी का हवाला दिया है।

खबर में दावा किया गया है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विदेश मंत्री को भी इस साजिश की जानकारी थी। गौरतलब है कि सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की पिछले साल गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। कनाडा ने इस हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था। भारत इस मामले में कनाडा द्वारा लगाये गये सभी आरोपों को पहले ही खारिज कर चुका है।

ग्लोब एंड मेल की रिपोर्ट में कहा गया है, “कनाडा में नई दिल्ली के विदेशी हस्तक्षेप अभियानों के खुफिया आकलन पर काम करने वाले एक वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, कनाडा की सुरक्षा एजेंसियों का मानना ​​है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटिश कोलंबिया में एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या और अन्य हिंसक साजिशों के बारे में जानते थे।”

अनाम अधिकारी ने अखबार को बताया कि कनाडाई और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने हत्या की इस कार्रवाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जोड़ दिया है और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इस बारे में जानकारी रखते हैं।

भारत-कनाडा संबंधों में तनाव
पिछले साल सितंबर में भारत-कनाडा संबंधों में तब तनाव आया था जब जस्टिन ट्रूडो ने कनाडाई संसद में कहा था कि निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों का हाथ होने के सबूत हैं। भारत ने आरोपों को प्रेरित बताया था और दावों को खारिज कर दिया था। जिसके बाद इस साल 14 अक्टूबर को कनाडा सरकार ने कहा था कि निज्जर हत्याकांड की जांच में उच्चायुक्त समेत भारतीय राजनयिक संदिग्ध हैं। बाद में भारत ने इन राजनयिकों को वापस बुला लिया था और कनाडा के 6 राजदूतों को देश से निकाल दिया था।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...