24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलभारत-इंग्लैंड टेस्ट पर आतंक का साया, पन्नू ने दी मैच रद्द कराने...

भारत-इंग्लैंड टेस्ट पर आतंक का साया, पन्नू ने दी मैच रद्द कराने की धमकी, वीडियो में लिया रोहित शर्मा का नाम

Published on

रांची

झारखंड की राजधानी रांची में भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टेस्ट मैच पर आतंकी संकट मंडरा रहा है. सिख फॉर जस्टिस संगठन ने रांची में 23 फरवरी को होने जा रहे भारत और इंग्लैंड क्रिकेट मैच को रद्द करने की धमकी दी है. इसके साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम को वापस जाने की भी धमकी दी गई है.इस मामले में रांची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और रांची के डीसी राहुल सिन्हा खुद इसकी निगरानी रख रहे हैं. इस धमकी के ऑडियो-वीडियो को वेरिफाई किया जा रहा है. इस मामले में रांची में एफआईआर दर्ज की गई है.

मामले में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट टेस्ट मैच को रद्द करने के उद्देश्य से भारत में प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) से आह्वान किया है कि वह झारखंड और पंजाब में हलचल पैदा करें. ताकि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स मैच नहीं खेलने पाए.

सिख फॉर जस्टिस का गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब का रहने वाला है. लेकिन वह फिलहाल अमेरिका में रहता है. उसने वीडियो में इंग्लैंड की टीम को वापस जाने की भी धमकी भी दी है. थाने में दर्ज की गई एफआईआर में इसे साफतौर पर आतंकी कार्रवाई बताया गया है.

पन्नू के धमकी भरे वीडियो में क्या है?
इस वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नू भाकपा माओवादियों को उकसाते हुए कह रहा है कि आदिवासियों की जमीन पर क्रिकेट ना होने दें. प्रशासन इसे दो मित्र देशों के बीच खेल संबंधों को बिगाड़ने और प्रतिबंधित माओवादी संगठन के माध्यम से खेल को बाधित करने का प्रयास के तौर पर देख रही है.एफआईआर में ये भी जिक्र है कि इस तरह के विवादित वीडियो से सरकार को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है. साथ ही देश की छवि भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब करने का प्रयास किया गया है. इस मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है.

पन्नू के वीडियो की सत्यता की होगी जांच
रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने आज तक को बताया कि रांची के धुर्वा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. हालांकि पन्नू के इस ऑडियो-वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. यूट्यूब में वीडियो पोस्ट कर धमकी दी गई है और यहां के स्थानीय माओवादी संगठन से अपील कर मैच नहीं करवाने की धमकी दी गयी है. इस धमकी को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं.वहीं, भारत और इंग्लैंड टेस्ट मैच में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसे लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं. साथ ही भारत और इंग्लैंड मैच की हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है.

स्टेडियम से लेकर होटल तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
पन्नू की धमकी मिलने के बाद झारखंड पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। स्टेडियम से लेकर होटल तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये जा रहे हैं। एयरपोर्ट से होटल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। एयरपोर्ट को भी सुरक्षा घेरे में लिया गया है। बता दें, रांची के जेएससीए स्टेडियम में 23 फरवरी से 27 फरवरी के बीच भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...