11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में व्यायाम कर रहे लोगों को कार ने कुचला, 35 लोगों...

चीन में व्यायाम कर रहे लोगों को कार ने कुचला, 35 लोगों की मौत और 43 घायल, हादसे से भड़के जिनपिंग

Published on

बैंकॉक:

दक्षिणी चीनी शहर झुहाई में एक व्यक्ति ने अपनी कार से एक खेल परिसर में व्यायाम कर रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 35 लोगों की मौत हो गयी और 43 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि 62 वर्षीय चालक को हिरासत में ले लिया गया, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह हमला था या फिर हादसा। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।

सोमवार रात को हुई इस घटना के बाद से इलाके में निगरानी कड़ी कर दी गई है क्योंकि झुहाई एयरशो मंगलवार से शुरू हो चुका है। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान केवल उसके उपनाम फैन से की। पुलिस ने बयान में बताया कि वाहन ने सोमवार शाम को ‘कई’ पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी थी। घटना से जुड़े एक वीडियो में अग्निशमन विभाग के एक कर्मी को एक व्यक्ति पर ‘सीपीआर’ देते हुए देखा जा सकता है।

शी जिनपिंग घटना से भड़के
समाचार ब्लॉगर ली यिंग ने वीडियो साझा किया, जो ‘एक्स’ पर टीचर ली के नाम से जाने जाते हैं। वीडियो में दर्जनों लोग खेल परिसर में दौड़ने वाले ट्रैक पर पड़े हुए दिखाई दे रहे थे। एक वीडियो में एक महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘मेरा पैर टूट गया’। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस घटना में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया। सिन्हुआ की खबर के अनुसार, शी ने अपराधी को कानून के अनुसार सजा देने की भी बात कही।

चीन ने घटना की जानकारी हटाई
स्पोर्ट्स सेंटर से जुड़ी खबरों का रिजल्ट चीन के वीबो सर्च इंजन पर बेहद कम देखने को मिला। कुछ में बिना वीडियो और फोटो के सिर्फ घटना का जिक्र किया गया। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना से जुड़ी रिपोर्ट को भी हटा दिया गया। चीनी अधिकारियों का सोशल नेटवर्किंग साइटों पर सख्त कंट्रोल है। घटना के बाद परिसर को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...