7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्ययूपी में फिर ज्योति मौर्य जैसा मामला! लेखपाल बनते ही महिला ने...

यूपी में फिर ज्योति मौर्य जैसा मामला! लेखपाल बनते ही महिला ने पति से मांगा तलाक

Published on

बाराबंकी,

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भी पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य जैसा मामला सामने आया है. यहां शादी के बाद पढ़-लिखकर लेखपाल बनी एक महिला ने किसान पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है और कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है. वहीं, पारिवारिक न्यायालय कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई करते हुए पत्नी की तरफ से दाखिल तलाक के मुकदमे को आधारहीन बताते हुए खारिज कर दिया है.

दरअसल, पूरा मामला बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के गलाहामऊ गांव का है. यहां के रहने वाले अमरीश कुमार की शादी 20 फरवरी 2009 को जैदपुर थाना क्षेत्र के याकूतगंज गांव में दीपिका के साथ हुई थी. शादी के बाद ससुराल में ही दीपिका का ग्रेजुएशन पूरा हुआ.

MA -B.Ed के बाद तैयारी के लिए कोचिंग में कराया एडमिशन
दीपिका के पति के मुताबिक, पढ़ने में रुचि को देखते हुए पत्नी को एमए (MA) और बीएड (B.Ed) कराया. इसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग में एडमिशन करा दिया. इस दौरान वह पत्नी को कोचिंग लाने और ले जाने के साथ ही अन्य पारिवारिक जिम्मेदारियां भी निभाते रहे.

लेखपाल में चयन के बाद कोर्ट में दी तलाक की अर्जी
इस बीच आर्थिक दिक्कतों के कारण उसे अपना खेत भी बेचना पड़ा. साल 2018 में पत्नी का चयन लेखपाल के पद पर हो गया. इसके कुछ महीने बाद वह अपनी आठ साल की बेटी को लेकर मायके चली गई. इसके बाद साल 2018 में ही दीपिका ने पति से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी.

कोर्ट ने तलाक के मुकदमे को किया खारिज
वहीं, पति का ये भी आरोप है कि गृहस्थी को बचाने के लिए उसने कई बार पत्नी से मिन्नतें भी की, लेकिन उसने नजरअंदाज कर दिया. साथ ही उसे अपनी बेटी से भी मिलने नहीं दिया गया. फिलहाल, मामले में पारिवारिक कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश दुर्गा नारायण सिंह ने सुनवाई करते हुए पत्नी की तरफ से दाखिल तलाक के मुकदमे को आधारहीन पाते हुए 27 जुलाई 2023 को खारिज कर दिया है.

मायके में पढ़-लिखकर बनी लेखपाल
वहीं इस मामले में दीपिका ने बताया कि वह घर का काम करने के साथ ही प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा कर घर का खर्च चलाती थी. मगर, घरवाले इससे संतुष्ट नहीं थे. वह आए दिन प्रताड़ित करते थे. इसी से तंग आकर वह मायके चली गई और वहां से पढ़-लिखकर लेखपाल बन गई. अब उन लोगों से छुटकारा पाने के लिए तलाक का मुकदमा दाखिल किया था.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...