11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यबिहार में ज्योति मौर्य जैसा मामला, पति ने कहा- दरोगा बनते ही...

बिहार में ज्योति मौर्य जैसा मामला, पति ने कहा- दरोगा बनते ही पत्नी हुई अलग

Published on

मुजफ्फरपुर,

बिहार के मुजफ्फरपुर में भी पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य जैसा मामला सामने आया है. वहां अब एक पति ने पत्नी के पुलिस अधिकारी बन जाने के बाद अलग हो जाने का आरोप लगाया है. पीड़ित शख्स ने बताया कि उसने जमीन बेचकर अपनी पत्नी को दरोगा बनाया. पीड़ित का आरोप है कि अब वही पत्नी प्रेमी के साथ रहने के लिए उसे जान से मारने की धमकी दे रही है. इस पीड़ित शख्स की पत्नी का नाम भी ज्योति ही है.

पीड़ित पति प्रियरंजन ने बताया कि जब वो 9वीं क्लास में था तभी उसे ज्योति से प्यार हो गया. परिवार के विरोध के बावजूद उसने घर से गुड़गांव जाकर ज्योति से लव मैरिज की. प्रियरंजन ने बताया कि उसने शादी के बाद कर्ज लेकर और जमीन बेचकर पत्नी ज्योति की पढ़ाई करवाई.

पीड़ित के मुताबिक उसने अपनी पत्नी की दारोगा भर्ती की तैयारी कराई और सेंटर मैनेज करने के लिए उसे और उसके दोस्त को 10-10 लाख रूपए दिए. हालांकि प्रियरंजन ने ये भी कहा कि उसे बाद में पता चला कि जिस युवक को उसकी पत्नी ज्योति दोस्त बता रही थी असल में वो उसका प्रेमी था.

प्रियरंजन ने कहा कि साल 2019 में दरोगा बनने के बाद से ही उसकी पत्नी ज्योति उसके साथ रहने से इनकार कर रही है और जान से मारने या झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है. बता दें ज्योति और उसका प्रेमी एक साथ कोचिंग करते थे और दोनों ही एक साथ ही दरोगा भी बने हैं.

पति ने ज्योति की कराई थी ट्रेनिंग
मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड में रहने वाले प्रिय रंजन और ज्योति की पहले दोस्ती हुई थी और फिर दोनों 2009 में लव मैरिज कर दिल्ली में रहने लगे. प्रिय रंजन रियल स्टेट कंपनी में काम करता था, जबकि पत्नी ज्योति एक निजी बैंक में नौकरी करती थी. प्रियरंजन ने कहा कि साल 2012 में ज्योति ने बीपीएससी की तैयारी शुरू की और फिर गुड़गांव में कोचिंग करने लगी. दोनों को एक बेटा भी है, जिसका नाम रेयांश है.

प्रियरंजन ने कहा कि नोटबंदी के बाद उसका काम ठप्प पड़ गया और दोनों मुजफ्फरपुर लौट आए. इस दौरान भी ज्योति की बीपीएससी की तैयारी जारी रही. प्रियरंजन ने कहा कि सोमेश्वर नाथ झा नाम का युवक भी कोचिंग जाता था जहां उसे ज्योति से प्यार हो गया. उस वक्त इसकी जानकारी प्रियरंजन को नहीं थी.

प्रियरंजन ने बताया कि साल 2019 में दोनों (ज्योति और सोमेश्वर) की नौकरी दरोगा के पद पर लग गई. बिहार पुलिस में दोनों का चयन हो गया. नौकरी लगते ही ज्योति का बर्ताव बदल गया और उसने साथ रहने से इनकार कर दिया. पति प्रियरंजन ने कहा कि उसने ज्योति को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी और अब धमकी दे रही है. प्रियरंजन ने अपनी पत्नी की शिकायत एसडीपीओ (पूर्वी) से की है.

पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की थी आर्थिक मदद
प्रिय रंजन ने बताया कि उसने पत्नी ज्योति और उसके प्रेमी सोमेश्वर नाथ झा की आर्थिक तौर पर भी बड़ी मदद की थी. जब दरोगा का एग्जाम होने वाला था, ज्योति और उसके प्रेमी सोमेश्वर को सेंटर मैनेज करने में 20 लाख रूपए दिए थे.

प्रियरंजन ने कहा कि उसकी पत्नी ने उस वक्त कहा था कि सोमेश्वर की मदद कर दीजिए उसके पिता के पास पैसा नहीं है, बाद वो पूरी रकम लौटा देगा. इसके लिए उसने जमीन बेचकर दोनों की मदद की और दोस्तों से भी कर्ज लिया. लेकिन अब जब वो सोमेश्वर से पैसा मांगता है तो ज्योति ही उससे लड़ने लगती है.

कटिहार में कार्यरत है ज्योति
वहीं प्रियरंजन के 10 साल के बेटे ने बताया कि जब पापा घर पर नहीं थे, तब मम्मी हमको लेकर सोमेश्वर के घर जाती थी और वहां कई दिनों तक रहती थी. मुझे दूसरे कमरे में सुला देती थी. मम्मी और सोमेश्वर दूसरे कमरे में सोते थे. फिलहाल ज्योति कटिहार में पोस्टेड है. अब प्रियरंजन ने एसडीपीओ को आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...