9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यराज्य सरकार की अनुमति के बिना CBI नहीं कर सकती जांच… सुप्रीम...

राज्य सरकार की अनुमति के बिना CBI नहीं कर सकती जांच… सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को मिली बड़ी राहत

Published on

नई दिल्ली

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने पश्चिम बंगाल सरकार के केस को सुनवाई के योग्य माना है और इसी के साथ केंद्र की दलील को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हम कानून के अनुसार उसके गुण-दोष के आधार पर आगे की कार्यवाही करेंगे।

जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की बेंच ने यह फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के उस वाद को सुनवाई योग्य माना जिसमें आरोप लगाया गया है कि राज्य द्वारा सामान्य सहमति वापस लिए जाने के बावजूद सीबीआई मामलों की जांच कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘हम कानूनी मुद्दे की जांच करेंगे कि क्या 2018 में आम सहमति वापस लेने के बावजूद सीबीआई पश्चिम बंगाल में केस दर्ज कर सकती है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की इस दलील को खारिज किया कि उसे धारा 131 के मुकदमे में प्रतिवादी नहीं बनाया जा सकता, क्योंकि सीबीआई सीधे केंद्र के अधीन नहीं है।’

जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की बेंच ने कहा, ‘हमने डीएसपीई अधिनियम के प्रावधानों को पढ़ा है (जिसके अनुसार सीबीआई प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र के अधीन है)। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया इस बात से सहमत नहीं है कि सीबीआई ही मामले दर्ज कर रही है, केंद्र नहीं, सीबीआई केंद्र के सीधे नियंत्रण में नहीं है।’ममता सरकार ने तर्क दिया था कि सीबीआई केंद्र के अधीन आती है। डीएसपीई अधिनियम की धारा 4(2) के अनुसार, यह केंद्र के डीओपीटी विभाग के अधीन है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा, ‘जब संसद में CBI पर सवाल पूछा जाता है तो डीओपीटी के प्रभारी केंद्र सरकार के राज्य मंत्री ही सवाल का जवाब देते हैं, सीबीआई नहीं।’ यहां तक ​​कि सीबीआई की ओर से कोर्ट में मामले और हलफनामे भी डीओपीटी द्वारा ही दायर किए जाते हैं।’

ममता सरकार ने 2018 में सीबीआई की एंट्री की थी बैन
बता दें, 8 मई को सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। नवंबर 2018 में बंगाल सरकार ने सीबीआई जांच पर राज्य की सहमति वापस ले ली थी। इसके बाद भी सीबीआई ने संदेशखाली समेत कई मामलों में जांच शुरू कर दी थी। इसी के खिलाफ बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। राज्य सरकार ने यह अर्जी संविधान के आर्टिकल 131 का हवाला देते हुए दायर की थी। इसके तहत केंद्र और राज्य के बीच विवाद होने पर सुप्रीम कोर्ट अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए आदेश जारी कर सकता है। इस मामले की अगली सुनावई अब 13 अगस्त को होगी।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this