5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में AAP की हार के बाद CBI का बड़ा एक्शन, 6...

दिल्ली में AAP की हार के बाद CBI का बड़ा एक्शन, 6 अधिकारियों को किया गिरफ्तार

Published on

दिल्ली

आम आदमी पार्टी की हार के बाद सीबीआई ने दिल्ली में बड़ा एक्शन लिया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामले में दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. यह राजधानी में पहली बड़ी कार्रवाई है, जो आम आदमी पार्टी के बाद केंद्रीय एजेंसी ने की है. दरअसल एजेंसी को दिल्ली से लेकर गुरुग्राम बॉर्डर तक परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं. जब सीबीआई ने इन शिकायतों की जांच-पड़ताल की तो इन अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के सबूत मिले. जिसके बाद सीबीआई ने विभाग के छह अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है.

DTC बस खरीद मामले की जांच कर रही सीबीआई
दिल्ली परिवहन विभाग में पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं. बीजेपी ने AAP सरकार पर आरोप लगाया था कि डीटीसी की एक हजार लो फ्लोर बसों की खरीद में घोटाला हुआ है. बीजेपी के आरोपों के बाद दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी ने एलजी वीके सक्सेना ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, जिसे एलजी ने मंजूरी दे दी थी. इस मामले में भी सीबीआई जांच कर रही है.

दिल्ली में AAP को मिलीं केवल 22 सीटें
बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे, जिनमें आम आदमी पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा. जहां AAP को केवल 22 सीटों पर ही जीत मिली, वहीं बीजेपी 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है, जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले दो चुनावों की ही तरह रहा. वह दिल्ली की 70 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई, हालांकि उसके वोट शेयर में मामूली सुधार हुआ है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...