10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीयटिल्लू ताजपुरिया के मर्डर का CCTV... बेडशीट के सहारे कूदे हत्यारे, बैरेक...

टिल्लू ताजपुरिया के मर्डर का CCTV… बेडशीट के सहारे कूदे हत्यारे, बैरेक से निकालकर तड़पा तड़पाकर मार डाला

Published on

नई दिल्ली,

देश की हाई सिक्योरिटी जेल तिहाड़ में मंगलवार को गैंगवार हुई थी. इसमें कुख्यात गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई थी. अब इस हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. इसमें हमलावरों को बेडशीट के सहारे कूदते देखा जा सकता है. इसके बाद ताजपुरिया पर गोगी गैंग के 4 और बिश्नोई गैंग के 4 गुर्गे लोहे की रॉड और सूए से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर देते हैं. इसी बीच एक शख्स बीच में आता है. तभी उसको चोट लगती है. इसके बाद वो किनारे हो जाता है.

तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक टिल्लू पर सूए से 40 से ज्यादा बार वार किए गए. यह हमला सुबह करीब 6:15 बजे किया गया. प्रशासन ने बताया कि चारों बदमाश जेल नंबर-9 की फर्स्ट फ्लोर पर बंद थे. हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले लोहे की ग्रिल को काटा. उसके बाद चादर की मदद से ग्राउंड फ्लोर पर कूदकर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद टिल्लू की हत्या कर दी.

प्रशासन ने बताया कि गोगी गैंग के दीपक तीतर, योगेश, राजेश और रियाज ने यह हमला किया है. हालांकि टिल्लू की हत्या के पीछे रोहित मोई का हाथ बताया जा रहा है. जितेंद्र गोगी के कई करीबी और गैंग मेंबर तिहाड़ जेल में बंद हैं. इसे गोगी का राइट हैंड रोहित माना जाता था. जितेंद्र गोगी के साथ गिरफ्तार हुआ उसका बेहद करीबी रोहित मोई भी इसी जेल में है.

इस हत्याकांड की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गैंगस्टर सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने ली थी. हत्याकांड के बाद बराड़ का फेसबुक पोस्ट सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा है कि टिल्लू की हत्या हमारे भाई दीपक तीतर और योगेश टुंडा ने की है.

‘योगेश और तीतर ने सभी भाइयों का सिर ऊंचा कर दिया’
पोस्ट में आगे लिखा गया है कि जितेंद्र गोगी की हत्या की जिम्मेदारी टिल्लू ने ली थी, जो शुरू से ही हमारा दुश्मन था. आज इसकी हत्या कर योगेश और तीतर ने सभी भाइयों का सिर ऊंचा कर दिया है. बराड़ ने फेसबुक पर आगे लिखा, ‘गोगी कत्ल में जो भी शामिल थे, सभी कुत्ते की मौत मरेंगे.’

दरअसल, देश की सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल में पहले गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया को मौत के घाट उतार दिया गया और अब गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की वहां हत्या कर दी गई. असल में दिल्ली में कई ऐसे गैंग सक्रिय हैं, जो एक साथ मिलकर काम करते हैं.

कभी गोगी और टिल्लू में थी
टिल्लू और गोगी कभी दोस्त हुआ करते थे. फिर दोनों एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन गए. टिल्लू ताजपुरिया गांव का रहने वाला है. वहीं जितेंद्र गोगी अलीपुर गांव का था. दोस्ती में खटास आने के बाद दोनों ने अलग-अलग गैंग बना ली थी. 2010 में बाहरी दिल्ली के एक कॉलेज छात्र संघ चुनाव से यह रंजिश शुरू हुई. साल 2012 में हिंसा तब शुरू हुई जब गोगी और उसके साथियों ने टिल्लू ताजपुरिया के करीबी विकास की हत्या कर दी. रोहिणी शूटआउट में गोगी की हत्या कर दी गई थी. इस हत्या का आरोप टिल्लू पर आया था.

केंद्र सरकार ने वॉन्टेड गैंगस्टर्स की एक लिस्ट तैयार की है
इनके दो गठजोड़ बन चुके हैं, जो दिल्ली और आस-पास के राज्यों में ऑपरेट करते हैं और इनका सरगना जेल में रहते हुए भी अपना क्राइम सिंडिकेट चलाता है. बता दें कि केंद्र सरकार ने वॉन्टेड गैंगस्टर्स की एक लिस्ट तैयार की है. इस लिस्ट में 28 गैंगस्टर्स हैं.ये वो गैंगस्टर्स हैं, जो भारत से बाहर दूसरे देशों में छिपकर बैठे हैं. इन पर मर्डर, एक्सटॉर्शन और किडनैपिंग जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इस लिस्ट में सतिंदर सिंह सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का नाम भी शामिल है.

गोल्डी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी
बता दें कि गोल्डी बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है. वह पंजाब में चलाए जा रहे रंगदारी रैकेट में शामिल रहा है. उस पर यूथ कांग्रेस के नेता गुरलाल पहलवान की हत्या में शामिल होने का भी आरोप है. गोल्डी ने 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा में हुई हत्या की जिम्मेदारी ली थी.

वह 2021 से कनाडा में रह रहा है और वहां से पंजाब में एक मॉड्यूल के जरिए काम करता है.बराड़ पंजाब के फरीदकोट जिले का मूल निवासी है. गोल्डी बराड़ का संबंध पंजाब के मुक्तसर से है. उसके पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर थे, जिन्हें मर्डर केस में नाम आने के बाद 2021 में कंपल्सरी रिटायरमेंट दे दिया गया था.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...