14.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिअरबपतियों के ऋण माफ किए जाने पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून बनाए...

अरबपतियों के ऋण माफ किए जाने पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून बनाए केंद्र: अरविंद केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि अरबपतियों को दिए गए कर्ज को माफ करने पर रोक लगाने के लिए देशव्यापी कानून बनाया जाए। केजरीवाल ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हजारों करोड़ रुपये के कॉरपोरेट ऋण माफ करके अमीरों को तरजीह दे रही है। उन्होंने दावा किया कि इस तरह के चलन से आम नागरिकों पर अत्यधिक करों का बोझ पड़ता है जबकि अमीरों को फायदा होता है।

केजरीवाल ने कहा, आम लोग अपनी आधी तनख्वाह कर के रूप में दे रहे हैं, जबकि अमीरों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार आम नागरिकों के गृह ऋण, कार ऋण या अन्य वित्तीय बोझ क्यों माफ नहीं करती? उन्होंने कहा कि अगर अरबपतियों का कर्ज माफ करना बंद कर दिया जाए तो सरकार आयकर और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरें आधी करने, कर योग्य आय सीमा को दोगुना करने और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी समाप्त करने में सक्षम हो सकती है। उन्होंने कहा, यह एक बहुत बड़ा घोटाला है और इसे खत्म करने का समय आ गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव पांच फरवरी को होने हैं और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे। ‘आप’ लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। उसने 2020 में पिछले विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीट जीतकर शानदार जीत हासिल की थी।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...