10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्य'चम्पाई दा होशियार, कल्पना भाभी आ गई हैं...' निशिकांत दुबे की पोस्ट...

‘चम्पाई दा होशियार, कल्पना भाभी आ गई हैं…’ निशिकांत दुबे की पोस्ट से मची हलचल, क्या झारखंड में होगा सत्ता परिवर्तन?

Published on

रांची,

झारखंड से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. वे दावा करते हैं कि उनका राजनीतिक Vision बेहतर है, लिहाजा उन्हें पहले ही पता चल जाता है कि आगे क्या होने वाला है. इसके पहले भी ED रेड को लेकर वे बयान देकर सुर्खियों में रहे थे. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर भी वे बयान देते रहे हैं.

अब इस बार उन्होंने एक ट्वीट करके सियासी गलियारे में हलचल मचा दी है. उन्होंने राज्य के सीएम को आगाह किया है कि आप होशियार रहें. अगले 7 दिन आपकी सरकार के लिए महत्वपूर्ण हैं. कल्पना भाभी उप चुनाव जीतकर आ गई हैं.

जाहिर है कि निशिकांत का इशारा सत्ता परिवर्तन को लेकर है. जब Hemant Soren की गिरफ्तारी 31 जनवरी को हुई थी और सत्ता परिवर्तन हुआ था, तब कल्पना सोरेन का नाम तो चला था, लेकिन चूंकि वे विधायक नहीं थीं तो किसी तरह की कोई तकनीकी समस्या न हो, इसके लिए कल्पना की बजाय सत्ता की चाबी सोरेन परिवार के करीबी चंपई सोरेन को दी गई थी.

दरअसल, हेमंत सोरेन पर जिस तरह से ED का शिकंजा कसता जा रहा था, उस समय सत्ता कल्पना सोरेन के हाथों में ट्रांसफर करने की योजना तो बनी थी. इसके बाद एक सेफ सीट की तलाश की गई, गिरिडीह में गांडेय सीट है. वहां के उस समय के JMM विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दिया. यह सीट December के आखिर में खाली हुई, लेकिन विवाद भी पैदा हुआ कि क्या इलेक्शन कमीशन चुनाव कराएगा.

चूंकि विधानसभा का गठन होने के बाद 4 साल से ज्यादा का समय बीत चुका था. इसलिए सेफ Play करने के मकसद से चंपई के हाथों में सत्ता सौंपी गई. सरफराज अहमद को राज्यसभा में JMM ने एडजस्ट भी करवा दिया. हालांकि ECI ने गांडेय सीट पर उपचुनाव करवाया और अब कल्पना सोरेन जीत चुकी हैं. लिहाजा चर्चा जोरों पर है कि एक और सत्ता परिवर्तन झारखंड में देखने को मिल सकता है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this