15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यमोहाली: नहाती स्टूडेंट्स का वीडियो बनाकर किसे भेजती थी छात्रा? पुलिस का...

मोहाली: नहाती स्टूडेंट्स का वीडियो बनाकर किसे भेजती थी छात्रा? पुलिस का ये दावा

Published on

मोहाली

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के कथित MMS लीक होने का मामला बेहद गंभीर हो गया है। शनिवार रात, यूनिवर्सिटी स्‍टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियोज लीक हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ छात्राओं के आत्‍महत्‍या का प्रयास करने की जानकारी आई। हालांकि, मोहाली पुलिस ने मेडिकल रिकॉर्ड्स के हवाले से दावा किया कि किसी छात्रा ने स्‍यूसाइड की कोशिश नहीं की है। एसएसपी मोहाली विवेक शील सोनी ने कहा कि घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर एक छात्रा को गिरफ्तार किया गया है। सोनी के मुताबिक, लड़की ने एक वीडियो बनाया था। बाद में अफवाह फैली कि कई और वीडियोज भी बनाए गए हैं। स्‍टूडेंट्स का आरोप है कि इस छात्रा ने नहाती हुई कई छात्राओं के वीडियोज रिकॉर्ड किए। फिर इन्‍हें अपने किसी पुरुष दोस्‍त को भेजा जिसने इन्‍हें इंटरनेट पर डाल दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री ने अपील की है कि ‘स्‍टूडेंट्स शांत रहें। किसी दोषी को बख्‍शा नहीं जाएगा।’

एक स्‍टूडेंट ने वीडियो देखा तो खुला मामला
स्‍थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी छात्रा लंबे वक्‍त से वीडियो बना रही थी। कथित रूप से हॉस्‍टल के बाथरूम में बनाए गए इन वीडियोज को उसने हिमाचल प्रदेश के शिमला में रहने वाले एक दोस्‍त को भेजा। आरोप है कि उसी दोस्‍त ने ये वीडियोज सोशल मीडिया पर डाले। यूनिवर्सिटी की एक अन्‍य छात्रा ने वीडियो देखा तो कैंपस में बात फैल गई। देखते ही देखते स्‍टूडेंट्स जुटे और उनके परिजन भी। शनिवार-रविवार की रात को यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन शुरू हुए तो पुलिस बुला ली गई। अब भी यूनिविर्सटी कैंपस में भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

आरोपी छात्रा क्‍या कह रही है?
पूरे विवाद की जड़ में जो छात्रा है, उससे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस में पूछताछ का कथित वीडियो भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हॉस्‍टल वार्डन ने जब पूछा तो उसने कहा कि एक लड़के को ये वीडियोज भेजे हैं। उसने दावा किया वह उस लड़के को नहीं जानती। वार्डन ने यह भी पूछा कि वह कब से वीडियो बना रही है तो उसका भी जवाब नहीं दिया। एक वीडियो में कथित रूप से छात्रा कह रही है कि ‘गलती हो गई, आगे ऐसा नहीं करूंगी।’

वायरल ऑडियो में क्‍या है?
सोशल मीडिया पर कथित रूप से इसी कैंपस की छात्रा का एक वॉयस नोट वायरल है। इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। इसमें एक लड़की कह रही है कि ‘एक लड़की ने वीडियो बनाकर वायरल किया है। शुरू में बोल रहे थे कि 4 लड़कियों के वीडियो हैं पर अब पता चला कि 60+ लड़कियों के वीडियो वायरल हुए हैं। D ब्‍लॉक, C ब्‍लॉक, B ब्‍लॉक… सभी ब्‍लॉक की लड़कियों के वीडियो बनाए जा रहे हैं। जिस लड़की ने ये काम यिका है उसे बंद करके रखा है। अथॉरिटी और वार्डन मामले को दबाने की बात कह रहे हैं। हम सुबह से धक्‍के खा रहे हैं। कहा जा रहा है कि मामले को दबा दो।’

पुलिस सारे आरोपों पर क्‍या कह रही है?
मोहाली के एसएसपी विवेक शील सोनी ने किसी छात्रा के आत्‍महत्‍या की कोशिश से इनकार किया। उन्‍होंने किसी की मौत होने की बात को भी खारिज किया। एसएसपी के मुताबिक, एक छात्रा ने अपना ही वीडियो बनाकर सर्कुलेट किया। आरोपी स्‍टूडेंट को अरेस्‍ट कर लिया गया है। पुलिस फॉरेंसिक सबूत इकट्ठा कर रही है। स्‍टूडेंट्स के मेडिकल रिकॉर्ड्स को ऑन-रिकॉर्ड लिया गया है। एसएसपी ने अपील करते हुए कहा कि लोगों को किसी अफवाह पर ध्‍यान नहीं देना चाहिए।

शिक्षा मंत्री को करनी पड़ गई अपील
चंडीगढ़ यूनविर्सिटी की घटना पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रविवार सुबह ट्वीट किया। बैंस ने स्‍टूडेंट्स से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी दोषी को बख्‍शा नहीं जाएगा। उन्‍होंने लिखा कि ‘यह बेहद संवेदनशील मामला है और हमारी बहनों और बेटियों के सम्‍मान से जुड़ा है।’ पंजाब राज्‍य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीष गुलाटी ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का दौरा किया। उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘यह गंभीर मामला है, यह बहुत दुखद है। इस मामले की जांच की जा रही है। मैं यहां सभी छात्रों के माता-पिता को आश्वस्त करने के लिए हूं कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।’ गुलाटी ने कहा कि ‘इस मामले में झूठ फैलाया गया कि कुछ बच्चियों ने आत्महत्या कर ली है। ये सब अफवाह है, ना किसी बच्ची ने आत्महत्या किया है और ना ही कोई अस्पताल में है।’

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और पंजाब में सत्‍ताधारी आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी मामले का संज्ञान लिया। उन्‍होंने एक ट्वीट में कहा कि ‘चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके वायरल किए हैं। ये बेहद संगीन और शर्मनाक है। इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीड़ित बेटियां हिम्मत रखें। हम सब आपके साथ हैं। सभी संयम से काम लें।’

कथित MMS लीक विवाद पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सोम प्रकाश ने न्‍यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस को गंभीर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...