9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलहसीन जहां ने की पीएम मोदी से अपील, शमी की पत्नी को...

हसीन जहां ने की पीएम मोदी से अपील, शमी की पत्नी को ‘इंडिया’ नाम से दिक्कत

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर हैं. भारतीय टीम को एशिया कप खेलना है और टी-20 फॉर्मेट में होने वाले इस टूर्नामेंट में मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली है. मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां की बात करें तो वह काफी सुर्खियों में रहती हैं. अब एक बार फिर उनकी चर्चा हो रही है.

हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक खास अपील की है. यह अपील देश का नाम बदलने को लेकर है. मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि हमारा देश, हमारा सम्मान. आई लव भारत. हमारे देश का नाम सिर्फ हिन्दुस्तान या भारत होना चाहिए.

हसीन जहां ने आगे लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय गृह मंत्री जी से दरख्वास्त है कि इंडिया नाम का बदल दीजिए, जिससे पूरी दुनिया हमारे देश को भारत या हिन्दुस्तान ही कहे. बता दें कि हसीन जहां और मोहम्मद शमी लंबे वक्त से अलग रह रहे हैं. दोनों के बीच साल 2018 में विवाद हुआ था, जिसमें हसीन जहां ने शमी पर मारपीट, घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे. इसी के बाद से ही दोनों अलग रह रहे हैं.

इस कैप्शन के साथ हसीन जहां ने एक डांस वीडियो भी पोस्ट किया है, जहां देशभक्ति गाने पर वह अपनी दो साथियों के साथ नाच रहीं हैं। पेशे से मॉडल हसीन जहां, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। समय-समय पर कई फोटोज, रील्स वीडियोज पोस्ट करती रहतीं हैं। इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक हासिल कर चुकीं हसीन के लाखों फॉलोवर्स हैं।

आप लोगों को याद होगा कि 2018 में विवाद के बाद से ही हसीन जहां और मोहम्मद शमी अलग रह रहे हैं। हसीन जहां ने शमी पर मारपीट, घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों ने 2014 में शादी रचाई थी। दोनों की एक बेटी भी है, जिसके लिए हाल ही में शमी ने जब गिफ्ट भेजा तो हसीन ने उसे 100 रूपये वाला सड़कछाप सामान बता दिया था।

हसीन जहां एक मॉडल हैं, वह इंस्टाग्राम पर कई फोटोज़, रील्स वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. जो काफी वायरल होती हैं. इंस्टाग्राम पर हसीन जहां के फॉलोवर्स की संख्या लाखों में है. मोहम्मद शमी और हसीन जहां की शादी साल 2014 में हुई थी. साल 2018 में हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर आरोप लगाए थे, इतना ही नहीं उनपर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगाए थे. मोहम्मद शमी ने सभी आरोपों को नकारा था, बीसीसीआई ने भी शमी का सपोर्ट किया था.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...