8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन से मिला चेचेनिया का 'कसाई', यूक्रेन में वैगनर सेना की जगह...

पुतिन से मिला चेचेनिया का ‘कसाई’, यूक्रेन में वैगनर सेना की जगह लेगी टिकटॉक बटालियन, समझें

Published on

मास्‍को

रूस में वैगनर सेना के असफल तख्‍तापलट के बाद अब यूक्रेन की जंग में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। चेचेनिया के नेता और सीरिया का कसाई कहे जाने वाले रमजान कादयरोव ने रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। खबरों के मुताबिक वैगनर के देशद्रोही होने के बाद अब रमजान कादयरोव यूक्रेन में उसकी जगह लेना चाहता है। यही नहीं जब वैगनर समूह के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने विद्रोह किया था तब चेचेन कमांडर ने अपनी सेना को रोस्‍तोव भेजकर पुतिन के प्रति खुलेआम निष्‍ठा का प्रदर्शन किया था। अब कादयरोव यूक्रेन में वैगनर के विकल्‍प के रूप में अपनी सेना को पेश कर रहा है। हालांकि उसकी सेना को जंग के मैदान से ज्‍यादा सोशल मीडिया पर सक्रिय देखा जाता है और इसीलिए उन्‍हें ‘टिकटॉक लड़ाके’ कहा जाता है।

वहीं रूस ने साफ कर दिया है कि वैगनर की सेना अब यूक्रेन में जंग नहीं लड़ेगी। प्रिगोझिन और कादयरोव में प्रतिस्‍पर्द्धा चल रही थी और अब उसके हटने के बाद चेचेन कमांडर को मौका मिल गया है। यही वजह है कि कादयरोव अब पुतिन से अपनी नजदीकी दिखाने की कोशिश कर रहा है। उसने पुतिन के साथ मुलाकात की अपनी सेल्‍फी भी पोस्‍ट की है। हालांकि अभी यह सवाल उठ रहे हैं कि क्‍या वैगनर की प्राइवेट सेना की तरह से चेचेन फाइटर भी रूसी सेना को उसी तरह की सैन्‍य मदद दे पाएंगे या नहीं।

यूक्रेन जंग में क्‍या प्रभाव छोड़ पाएंगे चेचेन लड़ाके ?
इससे पहले प्रिगोझिन के मास्‍को की तरफ बढ़ने के दौरान कादयरोव की टिकटॉक बटालियन ने टेलिग्राम पर एक वीडियो पोस्‍ट किया था जिसमें उसकी सेना को एक खाली पड़े पुल की निगरानी करते हुए दिखाया गया था। उसे लड़ाके मशीन गन से लैस थे। कादयरोव के एक फाइटर को इस वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है, ‘चाहे वो कोई भी हों, हम इन मातृभूमि के देशद्रोहियों को कब्रिस्‍तान में गाड़ देंगे और जो भी जिम्‍मेदारी हमें दी गई है, उसे पूरा करेंगे।’ हालांकि विश्‍लेषकों का कहना है कि यह दावा तब किया गया था जब वैगनर विद्रोहियों की बगावत खत्‍म हो गई थी।

कादयरोव साल 2007 से ही रूस के अशांत चेचेनिया प्रांत में शासन कर रहा है और उसके लड़ाके पहले ही यूक्रेन में लड़ाई लड़ रहे हैं। चेचेन नेता और उसके सैनिक अक्‍सर इंस्‍टाग्राम और टिकटॉक पर केवल परेड करने के वीडियो अपलोड करते हुए दिखे हैं। जंग लड़ने के वीडियो बहुत ही कम हैं। इनके लड़ाकुओं की सैन्‍य सफलता बहुत ही कम है। विश्‍लेषकों का कहना है कि जंग के मैदान में चेचेन लड़ाकू बहुत ही कम प्रभाव डाल पाए हैं। खासतौर पर अग्रिम मोर्चे पर इनका कोई खास असर नहीं है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...