13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपाललंबे समय तक बाड़े में रखने से बीमार हो रहे चीते? कूनो...

लंबे समय तक बाड़े में रखने से बीमार हो रहे चीते? कूनो नेशनल पार्क में दूसरे चीते की मौत से उठ रहे सवाल

Published on

श्योपुर

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में एक महीने के अंदर दो चीतों की मौत हो गई है। रविवार शाम को उदय नाम के नर चीते की मौत हो गई। उसकी मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। इसके पहले साशा नामक मादा चीता के किडनी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इन दो मौतों से देश में प्रोजेक्ट चीता पर सवाल उठने लगे हैं।

करीब छह साल के उदय को इस साल 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था। दक्षिण अफ्रीका से उसे कूनो लेकर आने वाले चीता मेटा पॉपुलेशन प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के मुताबिक उदय का स्वास्थ्य अच्छा था। वहीं, वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट्स का कहना है कि लगातार लंबे समय तक बाड़े में रखने से चीतों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है और वे बीमार हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह को विशेषज्ञों की एक टीम चीतों को देखने के लिए कूनो गई थी। उनकी नजर उदय पर पड़ी तो उसकी हालत देखकर वे घबरा गए। उदय सिर नीचे किए अपने बाड़े में बैठा था। वह बेहद थका हुआ दिख रहा था। विशेषज्ञों की टीम उसके करीब पहुंची तो वह उठकर चले लगा, लेकिन वह ठीक से चल नहीं पा रहा था। उसकी गर्दन नीचे की ओर झुकी हुई थी।

टीम ने तत्काल वेटिनरी डॉक्टर्स की टीम को इस बारे में बताया जो नियमित उदय पर नजर रख रहे थे। डॉक्टर्स ने उसकी जांच की तो पता चला कि उदय को तत्काल इलाज की जरूरत है। इसके बाद चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट को इसकी सूचना दी गई। 11 बजे उदय को क्वारंटीन कर दिया गया। इसके बाद उसे बेहोश कर इलाज शुरू किया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और शाम के करीब चार बजे उसने दम तोड़ दिया। अचानक उसकी हालत ऐसी क्यों हो गई, यह अब भी रहस्य बना हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका पता चलने की उम्मीद है।

करीब एक महीने पहले मादा चीता साशा की मौत हो गई थी। उसे किडनी की बीमारी थी। बाद में बताया गया कि उसे ये समस्या पहले से थी। चीता मेटापॉपुलेशन के मैनेजर विन्सेंट वॉन डर मर्व का कहना है कि चीते खुले में रहना पसंद करते हैं। उन्हें लंबे समय तक बाड़े में रखने से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...