9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलछोटी दिवाली, बड़ा धमाका... ऐसी जीत जैसे हमने आज ही वर्ल्ड कप...

छोटी दिवाली, बड़ा धमाका… ऐसी जीत जैसे हमने आज ही वर्ल्ड कप जीत लिया हो!

Published on

मेलबर्न,

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया. जीत के लिए 160 रनों के टारगेट को भारतीय टीम ने आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया. भारतीय टीम की जीत में विराट कोहली की अहम भूमिका रही. कोहली ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली. भारतीय टीम की यह जीत छोटी दिवाली के मौके पर आई है, ऐसे में जीत का जश्न तो बनता है. फिर सोमवार को ही दिवाली का त्योहार है ऐसे में खुशियां डबल-ट्रिपल हो गई हैं. भारत की जीत के बाद ऐसे लग रहा है कि हमलोग जैसे वर्ल्ड कप जीत गए हों. दिवाली के त्योहार ने इस जीत में चार-चांद लगा दिए हैं.

भारतीय टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की दरकार थी. पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद नवाज इस ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या को चलता भी कर दिया. लेकिन अगली पांच लीगल बॉल पर जो हुआ वो इतिहास बन गया. नवाज ने आखिरी ओवर में एक नो बॉल भी डाली जो छक्के के लिए गई थी. इसी नो-बॉल ने मैच में भारत की जीत आसान कर दी.

रोहित-राहुल रहे फ्लॉप
वैसे भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल के विकेट जल्दी गंवा दिए थे. इसके बाद सूर्यकुमार और अक्षर पटेल भी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए जिससे भारत का स्कोर 4 विकेट पर 31 रन हो गया. फिर विराट कोहली और हार्दिक पंड्या के बीच हुई 113 रनों की शतकीय साझेदारी ने भारत को मैच जिताने में मदद की. कोहली ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए. वहीं हार्दिक पंड्या ने 40 रनों की पारी खेली.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...