18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ भगदड़ पर बोलते हुए CM योगी की भर आईं आंखें, भगदड़...

महाकुंभ भगदड़ पर बोलते हुए CM योगी की भर आईं आंखें, भगदड़ की न्यायिक जांच के दिए आदेश

Published on

प्रयागराज

प्रयागराज के महाकुंभ में हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 60 लोग घायल हैं. इस घटना की जांच के लिए सीएम योगी ने कमेठी के गठन का ऐलान किया है. भगदड़ का जिक्र करते हुए सीएम योगी की आंखें भर आईं. उन्होंने कहा कि ये घटना बेहद दुखद है. श्रद्धालुओं की मौत से बेहद दुखी हूं. ये मर्माहत करने वाला है. उन सभी परिजनों के प्रति हमारी संवेदना है, जिनके परिजन इस घटना की चपेट में आए हैं. उन्होंने कहा कि हम कल रात से ही मेला प्राधिकरण पुलिस प्रशासन के संपर्क में हैं, भी जो व्यवस्थाएं हो सकती थीं वो की गईं.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम राज्य सरकार की ओर से दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी कर रहे हैं. न्यायिक आयोग पूरे मामले की जांच करेगा और एक समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगा. इस संबंध में मुख्य सचिव और डीजीपी खुद एक बार प्रयागराज का दौरा करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर उन सभी मुद्दों पर गौर करेंगे.

ये घटना दिल दहला देने वाली: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये घटना दिल दहला देने वाली है. हम उन सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. हम कल रात से लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं. मेला प्राधिकरण, पुलिस, प्रशासन, NDRF, SDRF और अन्य सभी व्यवस्थाएं जो की जा सकती थीं, वहां तैनात की गई हैं.

‘प्रयागराज में 36 लोगों का इलाज चल रहा’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान करने के लिए कल शाम 7 बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज में एकत्र हुए थे. अखाड़ा मार्ग पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, हादसे में 90 से अधिक लोग घायल हो गए. इसमें 30 लोगों की मौत हो गई. प्रयागराज में 36 लोगों का इलाज चल रहा है, यह घटना इसलिए हुई क्योंकि भीड़ ने अखाड़ा मार्ग की बैरिकेडिंग तोड़ दी थी

हर्ष कुमार कमेटी करेगी हादसे की जांच
सीएम योगी आदित्यनाथ की न्यायिक जांच की घोषणा के बाद यूपी सरकार ने तीन सदस्यीय जांच कमिटी का गठन कर दिया है। महाकुंभ हादसे की जांच इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस हर्ष कुमार की अध्यक्षता में होगी। इसमें रिटायर्ड आईपीएस वीके गुप्ता और रिटायर्ड आईएएस डीके सिंह सदस्य बनाए गए हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...