19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यबच्चे नौकरी खोज रहे हैं और ये मस्जिद खोद रहे हैं', राजस्थान...

बच्चे नौकरी खोज रहे हैं और ये मस्जिद खोद रहे हैं’, राजस्थान सरकार पर सचिन पायलट का बड़ा हमला

Published on

जयपुर,

दौसा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपने गढ़ में ताकत दिखाने के बाद अब टोंक में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. यहां आयोजित एक जनसभा में उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा. पायलट ने भजनलाल सरकार के एक साल के कार्यकाल को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि युवाओं और किसानों की जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है, और जनता का ध्यान भटकाने के लिए सांप्रदायिक मुद्दों को तूल दिया जा रहा है.

युवा और किसान बने पायलट की प्राथमिकता
पायलट ने कहा, “देश के युवा रोजगार मांग रहे हैं, किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इन मुद्दों को हल करने की बजाय मंदिर-मस्जिद के विवादों में उलझाकर जनता का ध्यान भटका रही है.” उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “आखिर ये ताकतें कौन सी हैं जो देश में नफरत की राजनीति कर धीमी आंच पर अपनी रोटियां सेंकने में लगी हुई हैं?” पायलट ने यह भी कहा कि किसानों को एमएसपी पर कानून चाहिए और इसके लिए आंदोलन फिर से तेज हो रहा है, लेकिन सरकार इस पर कोई कदम नहीं उठा रही.

किरोड़ी लाल मीणा के आंदोलन का समर्थन
पायलट ने पेपर लीक मामले पर भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को अपने मंत्रियों और नेताओं की आवाज सुननी चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री भी अब खुलकर सरकार की विफलताओं पर सवाल उठा रहे हैं.

राधामोहन अग्रवाल पर कटाक्ष
भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सचिन पायलट ने कहा, “मैंने अभी तक अग्रवालजी से मुलाकात भी नहीं की है. लेकिन जब मिलूंगा, तो जरूर पूछूंगा कि वह मुझसे इतना विशेष प्रेम क्यों रखते हैं. राजनीति में व्यक्तिगत कटाक्ष से बचना चाहिए और विरोधियों को कम आंकने की गलती नहीं करनी चाहिए.”

ईआरसीपी पर साधा निशाना
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने राजस्थान में चल रही ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे की चर्चा है, जहां वह ईआरसीपी का उद्घाटन करेंगे. लेकिन आज तक जनता को यह नहीं पता चला कि इस परियोजना के तहत राजस्थान को कितना पानी मिलेगा. पायलट ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद इस परियोजना में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है.

मंदिर-मस्जिद विवाद पर बयान
सचिन पायलट ने भाजपा पर सांप्रदायिक राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि 1991 में संसद में एक कानून पारित हुआ था, जिसमें 15 अगस्त 1947 की धार्मिक स्थलों की यथास्थिति बनाए रखने का प्रावधान है. फिर भी मंदिर-मस्जिद के विवाद को हवा देकर समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह सब सुर्खियां बटोरने और मूलभूत समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है.

संभल हिंसा का जिक्र
पायलट ने उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि निर्दोष लोगों की जान चली गई, लेकिन सरकार गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा, “हम सरकार को आइना दिखाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे.”

चुनाव और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल
सचिन पायलट ने निकाय और पंचायत चुनावों में देरी पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि चुनाव होने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आती है, लेकिन सरकार इन्हें टालने में लगी हुई है.

बिजली कटौती पर चुटकी
जनसभा के दौरान बिजली कटने की घटना का जिक्र करते हुए पायलट ने कहा कि भले ही उनके संबोधन के दौरान बिजली काट दी गई हो, लेकिन उन्होंने अपनी बात पूरी ताकत से रख दी. सभा के दौरान लगभग चार मिनट तक पायलट ने बिना माइक के ही संबोधन किया

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...