32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यजान जोखिम में डालकर स्‍कूल जाने को मजबूर बच्‍चे, नाव और ट्यूब...

जान जोखिम में डालकर स्‍कूल जाने को मजबूर बच्‍चे, नाव और ट्यूब से करते हैं नदी पार

Published on

अम्बिकापुर,

शिक्षा पाने का अधिकार सभी को है, लेकिन नदी पर पुल नहीं होने की वजह से प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं. यह आलम है छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के ग्राम रेवापुर के आश्रित ग्राम लवाईडीह का. यहां बच्चे स्कूल जाने के लिये जान जोखिम में डालकर ट्यूब और नाव का सहारा लेने को मजबूर हैं. इन ग्रामीणों की सुनवाई पिछले 2 दशक से भी अधिक समय से नहीं हो पाई है.

सरगुजा जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर की दूरी पर बसा इस गांव में जब 1991 में घुनघुट्टा बांध का निर्माण किया गया, तो 250 से अधिक ग्रामीण परिवार विस्थान होने के बाद बांध के दोनों तरफ विस्थापित हो गए. इसके बाद इनकी दिनचर्या चलती रही. मगर बच्चों को शिक्षा सहित लोगों को रोजगार जैसी समस्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी.

अब इस गांव के बच्चे स्कूल जाने के लिए जान जोखिम में डालकर बांध के एक छोर से दूसरे छोर की तरफ जाते हैं. लेकिन कभी-कभी बांध पार करते वक्त दुर्घटनाएं भी होती हैं. अब देखना होगा कि ग्रामीणों के लिए कब तक सरकार पुल का निर्माण करती है.

नाव से स्‍कूल जाते हुए एक बच्‍चे ने कहा, ‘स्कूल आने जाने में दिक्कत होता है , पुल बन जाता तो हम आसानी से स्कूल जाते. बहुत सारे बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है. हम चाहते हैं जल्द से जल्द पुल बन जाए. एक अन्‍य स्‍टूडेंट ने कहा, ‘कभी ट्यूब में कभी नाव में होकर हमें नदी पार करनी होता है. डर भी लगता है. हम चाहते हैं सरकार पुल बनवा दे. हमारी जान को खतरा है, समय भी ज्यादा लगता है.

इस बात की जानकारी क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रीतम राम को दी गई तो उन्होंने बताया कि इस गांव के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग है कि पुल का निर्माण हो जाने से इस गांव के लोगों के लिए शिक्षा सहित रोजगार के साधन बेहतर हो सकेंगे. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी ग्रामीणों द्वारा दी गई है, मगर यह लंबा पुल होने के वजह से थोड़ा विलंब हो रहा है. उन्‍होंने कहा कि आने वाले बजट सत्र में इस पुल को भी शामिल किया जाएगा.

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...