14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमिर्ची लगाने वाली खबर : पाकिस्तानी लड़कियों के सर्वे में भारत आ...

मिर्ची लगाने वाली खबर : पाकिस्तानी लड़कियों के सर्वे में भारत आ गया नंबर-1

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की लड़कियों का फेवरेट देश चीन या ईरान नहीं, बल्कि भारत है। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी लड़कियां हिंदुस्तानी लड़कों की ‘दिवानी’ हैं। एक वीडियो में जब महिला रिपोर्टर ने इन लड़कियों से भारत को लेकर सवाल पूछे तो पाकिस्तानियों के बीच हिंदुस्तान की लोकप्रियता सामने आई। एक लड़की से जब पूछा गया कि भारत आपका सबसे पसंदीदा देश क्यों है तो उसने कहा, ‘इंडिया का सब कुछ बहुत अच्छा है।’ एक दूसरी लड़की ने कहा कि भारत के सिख बहुत प्यारे होते हैं। वहीं कुछ लड़कियों ने दिल्ली, मुंबई और गोवा घूमने और भारतीय खाना खाने की इच्छा जाहिर की।

वीडियो में एक लड़की रिपोर्टर से कहती नजर आई कि ‘मुझे किसी भारतीय का नंबर दिलवा दें’। पाकिस्तानी लड़कियों ने कहा कि वे घूमने के लिए भारत आना चाहती हैं। इनमें से एक लड़की ने कहा, ‘हमारे दिलों में भारतीयों के लिए बहुत प्यार है। कभी हमें वहां जाने का मौका मिला या अगर कभी वे यहां आए तो फिर देखो…’। हिंदुस्तान के लिए इस दिवानगी की हद तो तब हो गई जब पाकिस्तान जैसे मुस्लिम देश में एक लड़की हिंदू आरती गाती हुई नजर आई।

भारत को ससुराल बनाने के लिए भी तैयार
रिपोर्टर ने एक लड़की से पूछा कि आपको भारतीय लड़के पसंद हैं या चीनी लड़के? लड़की ने जवाब दिया, ‘चीनी चीनी बाय बाय, बेवकूफ… क्योंकि मुझे चीनी बिल्कुल पसंद नहीं हैं और भारत के लड़के मुझे बहुत पसंद है।’ लड़कियां सरहद पार यानी भारत को अपना ससुराल बनाने के लिए भी राजी दिखीं। रिपोर्टर ने पूछा कि क्या भारत एक हिंसक देश है। महिला ने जवाब दिया, ‘नहीं, बिल्कुल नहीं, मुझे तो नहीं लगता। अच्छे-बुरे लोग हर देश में होते हैं, पाकिस्तान में भी बहुत हैं।’

पाकिस्तान में असुरक्षित महिलाएं
उसने कहा, ‘पाकिस्तान भी बहुत अच्छा है लेकिन भारत भी किसी से कम नहीं है।’ एक महिला डॉक्टर ने कहा कि भारत के बारे में जो बात मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है वह यह कि भारत बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है। पाकिस्तानी महिलाएं भारत की दिवानी इसलिए हैं क्योंकि उनके देश में महिलाओं की स्थिति बहुत खराब है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ग्लोबल जेंडर रिपोर्ट बताती है कि 2019 में पाकिस्तान में रेप के 4377, 2020 में 3887 और 2022 में 2253 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं अपहरण के 2019 में 13916, 2020 में 12809 और 2022 में 7651 केस रिपोर्ट किए गए। पाकिस्तानी लड़कियों के सर्वे में भारत आ गया नंबर-1

 

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...