12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने तैयार किया दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, अपना ही रेकॉर्ड...

चीन ने तैयार किया दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, अपना ही रेकॉर्ड तोड़ने को तैयार, बादल से ऊपर गुजरेंगी गाड़ियां

Published on

बीजिंग:

चीन ने एक बार फिर इंजीनियरिंग का कमाल दिखाया है। चीन के इंजीनियरों ने दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बनाने का कारनामा किया है। चीन के हुआजियांग में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल की हैरान करने वाली ड्रोन फुटेज सामने आई है, जिसमें इसे बनते हुए दिखाया गया है। पुल को इस साल खोला जाना है। हुआजियांग ग्रैंड कैनियन ब्रिज लंदन के गोल्डेन गेट ब्रिज से 9 गुना ऊंचा है। वहीं पेरिस के एफिल टॉवर की ऊंचाई से यह दोगुना है। हैरतअंगेज फुटेज में पुल के निर्माण कार्य में जुटे इंजीनियर काम को अंतिम रूप देते दिखाई दे रहे हैं।

पुल के बराबर से गुजरते हैं बादल
चीन में बन रहा यह पुल इतना ऊंचा है कि निर्माण कार्य के दौरान बादलों को इसके साथ गुजरते देखा जा सकता है। यह पुल बेइपन नदी के ऊपर बना हुआ है। ब्रिटिश मीडिया आउटलेट द सन की रिपोर्ट के अनुसार, हुआजियांग ग्रैंड कैनियन पुल 2.9 किलोमीटर लंबा और नदी से 2050 फीट ऊपर है। पुल का केंद्रीय भाग 93 खंडों से बना है और इसका कुल वजन 22,000 टन है। यह एफिल टॉवर के कुल वजन का तीन गुना है।

दुनिया का सबसे ऊंचा पुल
यह पुल अपने उद्घाटन के साथ ही विश्व रेकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार है। हालांकि, वर्तमान में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का खिताब चीन के पास ही है। यह गुइझोऊ प्रांत में बेइपानजियांग पुल के नाम है, जो हुआजियांग ग्रैंड कैनियन ब्रिज से लगभग 320 किमी उत्तर में है। चार लेन के यातायात वाले इस पुल का निर्माण 2016 में पूरा हुआ था और यह बेइपान नदी पर 1788 फीट ऊंचा है।

हुआजियांग पुल खुलने के बाद स्थानीय लोगों को कनेक्टिविटी में बड़ी राहत मिलने वाली है। वर्तमान में विशाल घाटी को पार करने में कम से कम एक घंटा बिताने के लिए मजबूर होना पड़ता है, लेकिन इस विशाल पुल को लोगों के लिए खोल दिए जाने के बाद यह दूरी महज 2 से 3 मिनट रह जाएगी। खास बात है कि 29.2 करोड़ डॉलर की लागत से बन रहे इस पुल का निर्माण 2022 में शुरू हुआ था और महज तीन साल में यह खुलने के लिए लगभग तैयार है।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...