17.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराजनीतिभारत पर हमला कर रहा चीन तो आयात की इजाजत क्यों दे...

भारत पर हमला कर रहा चीन तो आयात की इजाजत क्यों दे रही सरकार, केजरीवाल ने मोदी पर साधा निशाना

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए केंद्र से देश के सैनिकों के लिए “कुछ दम और सम्मान” दिखाने को कहा। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि सीमा पर चीनी आक्रामकता बढ़ रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार कहती है, ‘सब कुछ ठीक है।’

बीजिंग को इनाम दे रही सरकार?
उन्होंने आरोप लगाया कि चीन को “सज़ा देने” के बजाय, मोदी सरकार इस पड़ोसी देश से बड़ी मात्रा में आयात की अनुमति देकर “बीजिंग को इनाम” दे रही है, जबकि भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं और अपनी जान तक दे देते हैं। केजरीवाल ने कहा, “ क्या हमारे जवानों के लिए आपके मन में कोई सम्मान नहीं है? थोड़ा दम दिखाओ। अगर भारत ने आयात बंद कर दिया तो चीन को औकात पता चल जाएगी।“ उन्होंने देशवासियों से चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की भी अपील की। उन्होंने कहा, “वे कहते हैं कि चीनी उत्पाद सस्ते हैं। हम सस्ते होने पर भी चीनी उत्पाद नहीं चाहते हैं। हम भारत में बने उत्पादों को खरीदने के लिए तैयार हैं, भले ही इसकी हमें दोगुनी कीमत चुकानी पड़े।”

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर निशाना
केजरीवाल ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जनता को राहत देने का उसका कोई इरादा नहीं है। उन्होंने दावा किया, “लोग केंद्र में भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से तंग आ चुके हैं। दिल्ली में ‘आप’ सरकार ने दिखाया है कि मुद्रास्फीति को नियंत्रित किया जा सकता है और नौकरियां पैदा की जा सकती हैं। दिल्ली की मुद्रास्फीति भारत में सबसे कम 4.7 प्रतिशत है।”

2027 में गुजरात में बनाएंगे सरकार
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘उद्योगपति, बड़े व्यापारी और अमीर लोग भारत छोड़ रहे हैं क्योंकि भाजपा सरकार उन्हें काम नहीं करने दे रही है और उनके पीछे ईडी और सीबीआई लगा दे रही है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ बदलाव लाने और भारत को एक ऐसा राष्ट्र बनाने का माध्यम है, जहां कोई भी धर्म और जाति के नाम पर पर न लड़े। केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ 10 साल में राष्ट्रीय दल का दर्जा हासिल करने वाली इकलौती पार्टी है और ‘‘ हम 2027 में हम गुजरात में सरकार बनाएंगे।”

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...