4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआबादी में भारत को पीछे करने की तैयारी में चीन, PM ली...

आबादी में भारत को पीछे करने की तैयारी में चीन, PM ली कियांग ने बजट 2024 में किया बड़ा ऐलान

Published on

बीजिंग

चीन भारत से सबसे अधिक आबादी वाले देश का ताज छीनने की तैयारी में है। इसके लिए चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने नए बजट में कई बड़े ऐलान किए हैं। चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में अपनी पहली रिपोर्ट में 7.2% सैन्य खर्च वृद्धि के साथ 5 फीसदी के आर्थिक विकास का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा मंगलवार को प्रकाशित दो सरकारी रिपोर्टों में देश की आबादी बढ़ाने के लिए सरकारी सहायता का जिक्र है। पहली रिपोर्ट में बताया गया है कि बच्चे पैदा करने के बाद माता-पिता के लिए छुट्टियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा प्राइवेट नियोक्ता भी अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों को बच्चों की देखभाल और लालन-पालन में समर्थन देंगे। सरकार की तरफ से भी बच्चों के देखभाल को लेकर अनुदान दिया जाएगा।

प्रसव, पालन पोषण पर मिलेगा अनुदान
दूसरी रिपोर्ट में प्रसव, पालन-पोषण और शिक्षा को सस्ता बनाने और पेंशन बढ़ाने का वादा किया गया। यह भी कहा गया है कि चीन के अलग-अलग राज्य भी आबादी को बढ़ाने के लिए कई तरह की स्कीम लॉन्च करेंगे। जो स्कीम पहले से चल रही हैं, उन्हें भी जारी रखा जाएगा। 2023 में चीन की जनसंख्या में लगातार दूसरे वर्ष गिरावट आई। रिकॉर्ड कम जन्म दर और सख्त लॉकडाउन खत्म होने पर कोविड महामारी से हुई मौतों की लहर ने मंदी को तेज कर दिया। इसका चीनी अर्थव्यवस्था की विकास क्षमता पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ने की आशंका है।

चीन की जनसंख्या में रिकॉर्ड गिरावट
चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने कहा है कि 2023 में चीन में लोगों की कुल संख्या 2.08 मिलियन या 0.15 प्रतिशत घटकर 1.409 बिलियन हो गई यह 2022 में 850,000 की जनसंख्या गिरावट से काफी ऊपर थी, जो 1961 में माओत्से तुंग युग के महान अकाल के बाद पहली बार हुई थी। एससीएमपी के अनुसार, रहने और शिक्षा की उच्च लागत चीनी माता-पिता को अधिक बच्चे पैदा करने से रोक रही है। इसके बावजूद माता-पिता को नकद पुरस्कार और घरों पर सब्सिडी सहित कई प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं।

बच्चे पैदा करने के लिए दिए जा रहे ऑफर
बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की हांग्जो सरकार नए माता-पिता को तीसरा बच्चा पैदा करने पर 2,800 डॉलर दे रही है। दक्षिणपूर्वी चीन का वेनझोउ शहर माता-पिता को प्रति बच्चे $416.70 की सब्सिडी दे रहा है। चीनी शहरों ने जोड़ों को 30 दिनों तक का सवैतनिक विवाह अवकाश लेने की अनुमति दी है। पहले यह संख्या सिर्फ तीन थी। झेजियांग प्रांत में चांगशान काउंटी ने 25 और 138 डॉलर से कम उम्र की दुल्हनों को शादी के लिए प्रस्ताव दिया। इसमें कहा गया है कि वह “आयु-उपयुक्त विवाह और बच्चे पैदा करने” को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कर रहा है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...