14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयश्रीलंका के पोर्ट पर तैनात होगा चीन का जहाज, भारत के लिए...

श्रीलंका के पोर्ट पर तैनात होगा चीन का जहाज, भारत के लिए क्यों चिंता की बात?

Published on

नई दिल्ली

भारत की आपत्ति के बावजूद चीन का एक जहाज श्रीलंका के बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है। अमेरिका की हाउस स्पीकर के ताइवान दौरे के बाद वैसे भी चीनी सेना सैन्य अभ्यास में लगी है। उधर भारत के दक्षिणी राज्यों से करीब श्रीलंका के हंबन्टोटा पोर्ट पर चीन के ऐसे जहाज का जाना जो कि मिसाइल ट्रैकिंग में अग्रणी है, भारत के लिए चिंता का विषय है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 या 12 अगस्त तक यह जहाज श्रीलंका के पोर्ट पर पहुंच जाएगा। इस शिप पर 400 से ज्यादा सैनिक मौजूद हैं और यह पैराबोलिक ट्रैकिंग एंटीना और सेंसर्स से लैस है।

क्या है श्रीलंका की मजबूरी?
भारत की आपत्ति के बावजूद श्रीलंका ने इस जहाज को पोर्ट पर आने से रोका नहीं है। जबकि आर्थिक संकट से घिरे श्रीलंका की भारत ने खूब मदद की है। इस बात को श्रीलंका भी स्वीकार करता है। वहीं चीन की बात करें तो संकट के इस दौर में वह संवेदना का एक बयान देने से भी कतराता है। ऐसे में श्रीलंका की कई मजबूरियां भी हैं। श्रीलंका चीन के भारी कर्ज के नीचे दबा हुआ है। श्रीलंका यह कहता रहा है कि वह इस पोर्ट का इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों के लिए नहीं होने देगा। लेकिन मजबूरी यह है कि श्रीलंका ने 2017 में ही इस पोर्ट को पट्टे पर चीन को दे दिया था।

क्या है भारत की चिंता की वजह?
भारत की चिंता की वजह यह है कि हिंद महासागर में चीनी जहाज तैनात होने के बाद वह ओडिशा के तट पर होने वाले मिसाइल टेस्ट को ट्रैक कर सकता है। अगर वह ऐसा करता है तो चीन भारत की बलिस्टिक मिसाइल की क्षमता और अन्य जानकारियों जुटा सकता है। इसके अलावा दक्षिणी राज्यों से करीबी की वजह से यह केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु पर भी नजर रख सकता है। यह जहाज सात दिन तक इस पोर्ट पर रहने वाला है। इस अवधि में वह भारत से संबंधित कई अहम जानकारियों जुटा सकता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि चीन का जहाज श्रीलंका के पोर्ट पर जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थितियों पर करीब से नजर रखी जाएगी। वहीं श्रीलंका की सरकार का कहना है कि उसे भारत की आपत्ति की जानकारी है। उसने कहा कि पहले भी अन्य देशों को भी इस तरह की इजाजत दी गई है। चीन ने यही कहा है कि हिंद महासागर में निगरानी के लिए यह जहाज भेजा जा रहा है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...