11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यचिराग पासवान ने हाजीपुर सीट पर ठोका दावा, चाचा पशुपति पारस बोले-...

चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट पर ठोका दावा, चाचा पशुपति पारस बोले- उनकी बातों में कोई दम नहीं

Published on

नई दिल्ली

कर्नाटक के बेंगलुरु में चल रही विपक्षी दलों की बैठक के साथ ही मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक होने वाली है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 18 जुलाई की शाम होने वाली एनडीए की बैठक में 38 दल शामिल होंगे। बैठक से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने कहा कि वह हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी अपनी चिंताओं पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हुई है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में राजग बिहार में सभी 40 सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए में सब कुछ ठीक है। लंबे समय से बातचीत चल रही थी। हमारी कुछ चिंताएं थीं और इस पर बहुत सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक ढंग से चर्चा हुई। एक समझौता हुआ। हमारा लक्ष्य 2024 का लोकसभा और 2025 का बिहार चुनाव है, मैं हाजीपुर से चुनाव लड़ूंगा।

2024 में एनडीए बिहार की सभी 40 सीटें जीतेगी- चिराग पासवान
एलजेपी (रामविलास) प्रमुख ने कहा कि मैं आधिकारिक तौर पर घोषणा करता हूं कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब एनडीए का एक मजबूत हाथ है। हम बिहार में सभी 40 लोकसभा सीटें जीतेंगे और नीतीश कुमार के बिना एनडीए बिहार में अगली सरकार बनाएगी। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की जनता महागठबंधन को स्वीकार नहीं कर रही है। 2024 में एनडीए बिहार की सभी 40 सीटें जीतेगी और 2025 में बिहार में एनडीए सरकार बनेगी।

वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के 2024 में हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने के बयान पर हाजीपुर के सांसद और आरएलजेपी प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा कि हाजीपुर से चुनाव लड़ने का उनका दावा निराधार है। मैं उन्हें सलाह देना चाहूंगा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ विश्वासघात न करें और अपनी वर्तमान सीट से चुनाव लड़ें।

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि हमें एनडीए की बैठक में आमंत्रित किया गया है। हमारी पार्टी के सांसद चंदन सिंह और मैं बैठक में जा रहे हैं। देश की जनता पीएम मोदी का इंतजार कर रही है कि वह तीसरी बार पीएम बनें। उन्होंने कहा कि एनडीए को दो-तिहाई बहुमत मिलेगा। पटना बैठक में शामिल हुए 17 विपक्षी दलों में से 3 अब एनडीए में शामिल हो गए हैं। विपक्ष एकजुट नहीं हो पाएगा।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ अपनी बातचीत का ब्योरा साझा करने से इनकार करते हुए पासवान ने कहा कि उन्होंने उनकी चिंताओं का सकारात्मक समाधान किया है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी हाजीपुर से चुनाव लड़ेगी। वर्तमान में उनके चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस इस संसदीय सीट का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भी राजग के हिस्से के रूप में लड़ेगी।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...