16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यमोहाली यूनिवर्सिटी में 6 दिन के लिए क्लासेस बंद, पुलिस ने बताई...

मोहाली यूनिवर्सिटी में 6 दिन के लिए क्लासेस बंद, पुलिस ने बताई केस की दूसरी कहानी

Published on

मोहाली

पंजाब के मोहाली की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में वायरल वीडियो कांड के बाद कक्षाएं छह दिन के लिए सस्पेंड कर दी गई हैं। इस कांड के बाद यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के दो वॉर्डन भी हटा दिया गया है जबकि बाकी वॉर्डन का तबादला किया जा रहा है। साथ ही हॉस्टल की टाइमिंग भी बदली जा रही है। इससे पहले रविवार देर रात तक यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने प्रदर्शन किया। अधिकारियों की ओर से सभी मांगें स्वीकार करने के बाद रात डेढ़ बजे छात्रों ने धरना खत्म किया।

यूनिवर्सिटी प्रशासन लगातार यह कह रहा है कि आरोपी छात्रा ने दूसरी लड़कियों के वीडियो नहीं बनाए थे। मामले में आईपीसी की धारा- 354 सी और आईटी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्राओं को मामले की एफआईआर कॉपी भी उपलब्ध कराई गई।

छात्राओं से मिले पुलिस अधिकारी
घटना के बाद पंजाब की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) गुरप्रीत देव, मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शील सोनी और जीपीएस भुल्लर सहित अन्य शीर्ष अधिकारी व उपायुक्त सहित मोहाली जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी हालात का जायजा लेने के लिए विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे।

विश्वविद्यालय परिसर में संवाददाताओं को एडीजीपी देव ने बताया कि सोशल मीडिया पर मामले को लेकर कई अफवाहें फैल रही हैं। उन्होंने कहा कि हॉस्टल में चार हजार छात्राएं रहती हैं और पुलिस ने उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि उसका फोन पुलिस के कब्जे में है और राज्य साइबर अपराध शाखा जांच कर रही है।

पुलिस ने बताई दूसरी थिअरी
देव ने कहा, ‘मामले का दूसरा हिस्सा यह है कि छात्रावास में छात्राओं के एक समूह ने आरोपी को कुछ ऐसा करते देखा जो आपत्तिजनक था। अतिरिक्त डीजी होने और महिला एवं बाल अधिकार विभाग का प्रभार संभालने के नाते मुझे छात्राओं से बातचीत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई क्योंकि इस मामले को लेकर काफी सारी अफवाहें फैल रही हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हमने 50-60 छात्राओं से बातचीत की जो उसी फ्लोर पर आरोपी छात्रा के साथ रहती हैं। अधिकतर अलग बातें कर रही हैं और एक-दूसरे को जानती नहीं हैं।’ वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि छात्राएं कथित तौर पर सोशल मीडिया पर ‘वीडियो’ सार्वजनिक किए जाने से विशेष रूप से चिंतित थीं।

‘आरोपी छात्रा के मोबाइल से दूसरे वीडियो नहीं मिले’
देव ने बताया कि तीन से चार छात्राओं ने आरोपी को वॉशरूम में देखा जहां वह अपने फोन से कुछ तस्वीरें ले रही थी और ‘उन्हें लगा कि वह दरवाजे के नीचे से तस्वीरें ले रही है…..। इसके बाद उन्होंने वार्डन को इसकी जानकारी दी और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।’ उन्होंने कहा, ‘मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि छात्राएं अब संतुष्ट हैं क्योंकि उनकी चिंताओं का निवारण कर दिया गया है। छात्राएं यह जानना चाहती थीं कि आरोपी के फोन में अन्य छात्राओं के वीडियो हैं अथवा नहीं। प्रथम दृष्टया हमें ऐसे वीडियो नहीं मिले हैं।’

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...