4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यहिमाचल प्रदेश में फिर छाए 'टेंशन और तबाही' के बादल, 5 दिनों...

हिमाचल प्रदेश में फिर छाए ‘टेंशन और तबाही’ के बादल, 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

Published on

नई दिल्ली,

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से बरस रही आसमानी आफत ने चारों तरफ तबाही मचा दी है. इतने दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. मौसम विभाग के अनुसार, खतरा अभी टला नहीं है. हिमाचल के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. साथ ही, कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. 21 अगस्त यानी आज हिमाचल में भारी बारिश हो सकती है साथ ही 22 से 24 अगस्त तक बरसात का प्रकोप बढ़ने की संभावना है.

भारी बारिश से नदियों में बढ़ेगा जलस्तर
मौसम विभाग ने चंबा और मंडी जिलों के कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा होने की चेतावनी दी है. इसी के साथ, बताया है कि यहां 26 अगस्त तक बारिश का मौसम रहेगा. अनुमान है कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन, बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा. वहीं, नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ सकता है जिस कारण फसलों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचेगा.

शिमला के शिव मंदिर ढहने से 28 वर्षीय युवक की मौत
पिछले एक हफ्ते से हिमाचल प्रदेश से तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं. बारिश और बाढ़ की वजह से 78 लोगों की मौत हो चुकी है. हाल ही में शिमला में शिव मंदिर ढहने की वजह से कई लोग मलबे में फंस गए थे. कई लोग घायल हुए. एनडीआरएफ की टीमों द्वारा रेसक्यू ऑपरेशन के बाद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. हालांकि, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

हिमाचल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मॉनसूनी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में काफी नुक्सान हो चुका है, शिमला में ही अभी तक 25 भूस्खलन हो चुके हैं. नदियां उफान पर हैं और कई इमारतों के ढहने की खबर है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शिमला के समर हिल में शिव मंदिर में 17, फागली में 5 और कृष्णानगर में 2 जगह काफी प्रभावित हुई हैं. तबाही को देखते हुए राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, पुलिस और होम गार्ड द्वारा लोगों को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन चालाया जा रहा है. इसके अलावा रिस्की इलाकों में ड्रोन की मदद से नजर भी रखी जा रही है.

हिमाचल में बारिश का 50 साल का रिकॉर्ड टूटा
24 जून से हो रही मॉनसूनी बारिश ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. राज्य में बाढ़-बारिश, लैंडस्लाइड से जुड़ी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. एनडीआरएफ की टीमों द्वारा अभी तक हाजरों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिनों तक भारी से भारी बारिश और बिजली कड़कने का संभावना है. हिमाचल प्रदेश के शिमला में अगले एक हफ्ते तक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया जा सकता है जो कि अधिकतम 21 डिग्री तक पहुंच सकता है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...