13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeभोपालCM बघेल की सीट पर सांसद को टिकट, BJP की MP-छत्तीसगढ़ की...

CM बघेल की सीट पर सांसद को टिकट, BJP की MP-छत्तीसगढ़ की लिस्ट में कई गणित

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कुल 39 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। ओबीसी नेता प्रीतम लोधी को पीछोर से टिकट मिला है। वहीं, गोहद से लाल सिंह आर्य को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। भोपाल मध्य से ध्रुव नारायण सिंह को टिकट दिया गया है। भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा को टिकट मिला है। महेश्वर से राजकुमार मेव को टिकट मिला है। मध्यप्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। पार्टी ने आज 39 पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के लिए भी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

वहीं, छत्तीसगढ़ के लिए भी बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। 21 सीटों से पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की सूची जारी की है। उम्मीदवारों की सूची पहले जारी कर बीजेपी ने मास्टर स्ट्रोक चला है।बीजेपी ने अभी जिन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें से अधिकांश सीटें ऐसी हैं, जहां बीजेपी जीत के लिए संघर्ष कर रही है। पार्टी की कोशिश है कि उम्मीदवारों के नामों का ऐलान पहले करने से उन्हें तैयारी का मौका मिलेगा। 16 अगस्त को दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसमें एमपी के भी बड़े नेता वहां गए थे। उसके बाद उम्मीदवारों के नाम फाइनल हुए हैं।

इन जगहों पर नाम हुए फाइनल
सबलगढ़- सरला विजेंद्र रावत, सुमावली-अदली सिंह कंसाना, गोहद-लाल सिंह आर्य, पीछोर-प्रीतम लोधी, चाचौड़ा-प्रियंका मीणा, चंदेरी-जग्नाथ सिंह रघुवंशी, बंडा-वीरेंद्र सिंह लम्बरदार, महाराजपुर-कामाख्या प्रताप सिंह, छतरपुर-ललिता यादव, पथरिया-लखन पटेल, गुन्नौर- राजेश कुमार वर्मा, चित्रकूट-सुरेंद्र सिंह गहरवार, पुष्पराजगढ़- हीरा सिंह श्याम, बड़वारा-धीरेंद्र सिंह, बरगी-नीरज ठाकुर, जबलपुर पूर्व-अंचल सोनकर, शाहपुरा- ओमप्रकाश धुर्वे, बिछिया- विजय आनंद मरावी, बैहर-भगत सिंह नेताम, लांजी-राजकुमार कर्राये, बरघाट-कमल मस्कोल, गोटेगांव-महेंद्र नागेश, सौसर- नानाभाऊ मोहोड, पांढुर्णा-प्रकाश उइके, मुल्ताई-चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही- महेंद्र सिंह चौहान, भोपाल उत्तर- आलोक शर्मा, भोपाल मध्य-ध्रुव नारायण सिंह, सोनकच्छ-राजेश सोनकर, महेश्वर-राजकुमार मेव, कसरावद-आत्माराम पटेल, अलीराजपुर-नागर सिंह चौहान, झाबुआ- भानू भूरिया, पटेलावद- निर्मल भूरिया, कुक्षी- जयदीप पटेल, धरमपुरी- कालू सिंह ठाकुर, राऊ- मधु वर्मा, तराना-ताराचंद गोयल और घाटिया से सतीश मालवीय को उम्मीदवार बनाया है।

 

bjp list

bjp list

WhatsApp Image 2023-08-17 at 15.58.48.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...