8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यशिंदे के इस फैसले पर CM फडणवीस ने लगाई रोक, विपक्ष ने...

शिंदे के इस फैसले पर CM फडणवीस ने लगाई रोक, विपक्ष ने 2800 करोड़ के घोटाले का लगाया आरोप

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे सरकार द्वारा बस किराए पर लेने के फैसले पर रोक लगा दी है. सीएम ने शिंदे की अगुवाई वाली सरकार के इस फैसले का रिव्यू किया था और फिर बाद में इस पर रोक लगाने का फैसला किया. अभी स्पष्ट नहीं है कि मुख्यमंत्री पिछली सरकार के और भी फैसलों का रिव्यू करेंगे. हालांकि, विपक्ष के नेता अम्बादास दानवे ने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला है. विपक्ष ने इस मामले में 2800 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप लगाए थे.

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता दानवे ने कहा कि इस फैसले में घोटाला हुआ है. हमने रिपोर्ट सुना है कि सीएम ने बस किराए पर लेने के फैसले को खारिज कर दिया है, लेकिन इस बारे में कुछ कन्फर्मेशन नहीं मिली है. विधानसभा में एलओपी दानवे ने कहा, “2022 में एमएसआरटीसी ने तेल समेत 44 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से बस किराए पर लिया था.”

विपक्ष के नेता ने लगाए घोटाले के आरोप
एलओपी अम्बादास दानवे ने कहा, “1,310 बसों की हाइरिंग तेल के बगैर 34.7 रुपये से 35.1 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से की गई थी, और इसको लेकर एक लेटर ऑफ इंटेंट भी साइन किए गए थे. अगर प्रति बस 22 रुपये प्रति किलोमीटर का ही हिसाब लगाया जाए तो प्रत्येक बस प्रति किलोमीटर के हिसाब से 56 से 57 रुपये तक पड़ेगा. पहले के कॉन्ट्रेक्ट के हिसाब से 12-13 रुपये का अंतर है. यह एक घोटाला है.”

किन रूट्स पर चलाई जानी थी बसें?
दरअसल, सितंबर 2024 में शिंदे गुट के शिव सेना विधायक भरत गोगावले को एमएसआरटीसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. दिसंबर में एमएसआरटीसी ने तीन प्राइवेट कंपनियों के साथ एलओआई (लेटर ऑफ इंटेंट) जारी किए. गौरतलब है कि, संभावित रूप से किराए पर लिए जाने वाले 1310 बसों में 450 बसों को मुंबई-पुणे, 430 बसों को नासिक-छत्रपति संभाजी नगर और 430 बसों को नागपुर-अमरावती रूट पर चलाया जाना था.

शिंदे सरकार के फैसले के रिव्यू पर क्या बोले बीजेपी मंत्री?
एक नाथ शिंदे सरकार में लिए गए और भी फैसलों के संभावित रिव्यू के एक सवाल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और रेवेन्यू मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “कई फैसले शीर्ष नेतृत्व की जानकारी के बिना लिए जाते हैं. देवेंद्र फडणवीस किसी भी प्रोजेक्ट को नहीं रोकेंगे, लेकिन प्रोजेक्ट की समीक्षा करने में कोई बुराई नहीं है. अगर फैसले में कुछ कमियां हैं तो वह सामने आ जाएंगी. अगर नहीं हैं तो प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल जाएगी.”

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this