7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'महाराष्ट्र में बदलने वाला है सीएम', संजय राउत के बयान पर बोले...

‘महाराष्ट्र में बदलने वाला है सीएम’, संजय राउत के बयान पर बोले पवार- मुझे जानकारी नहीं

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र की सियासत में लगातार उठा-पटक देखने को मिल रही है। लंबे सियासी दांव पेंच के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे एकनाथ शिंदे को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि वह जल्द मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने वाले हैं। हालांकि उनके इस दावे को लेकर एनसीपी (NSP) चीफ शरद पवार ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और यह सब संजय राउत अपने सोर्स के हवाले से कह रहे हैं।शरद पवार ने अजित पवार को भावी मुख्यमंत्री बता लगाए गए पोस्टर को लेकर कहा, ‘अजित पवार ने खुद कहा है कि उन्हें भविष्य का सीएम बताने वाला पोस्टर लगाना पागलपन है’

संजय राउत का दावा
शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जल्द ही मुख्यमंत्री पद से हटने वाले हैं। महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर इन दिनों कई चर्चा आम हैं और ऐसे में संजय राउत का यह दावा बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।

पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि शिंदे गुट जहां कुर्सी बचाने में लगा हुआ है, वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का खेमा उनसे मीठी-मीठी बातें कर रहा है और उनके पीठ पीछे अलग खेल खेल रहा है। इससे पहले संजय राउत अजित पवार को लेकर भी बयान दे चुके हैं कि उनके अंदर मुख्यमंत्री बनने का दम है।एनसीपी चीफ शरद पवार का संजय राउत के दावे को लेकर कहना है कि वह इस बारे में कोई जानकारी नहीं रखते और संजय राउत अपने सोर्स के आधार पर ऐसा दावा कर रहे हैं।

अजित पवार को लेकर महाराष्ट्र में लगे पोस्टर
एनसीपी नेता अजित पवार को लेकर महाराष्ट्र के कई इलाकों और राजधानी मुंबई में खासतौर पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इनपर लिखा है कि अजित पवार महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री हैं। हालांकि इन पोस्टर को लेकर शरद पवार ने कहा कि अजित पवार खुद इसे पागलपन बता चुके हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this