18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीतिविधानसभा में सीएम केजरीवाल का बड़ा आरोप, आजादी के बाद की सबसे...

विधानसभा में सीएम केजरीवाल का बड़ा आरोप, आजादी के बाद की सबसे भ्रष्‍ट सरकार है मोदी सरकार

Published on

नई दिल्ली

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज विधानसभा के विशेष सत्र में विश्‍वास मत का प्रस्‍ताव पेश किया। केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर खूब हमला बोला। सीएम ने कहा कि ‘महंगाई अपने आप नहीं बढ़ रही, केंद्र ने अनाप-शनाप टैक्स लगाया इसलिए बढ़ी है महंगाई।’ उन्‍होंने बीजेपी पर हमलावर होते हुए कहा कि ‘किसान दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। किसान का कर्ज माफ नहीं करते हैं। छात्र के कर्ज माफ नहीं करते। उसके पिता की जमीन कुर्क कर देते हैं। मध्यम वर्ग के आदमी का कर्ज माफ नहीं करते।’ दिल्‍ली विधानसभा के विशेष सत्र से जुड़ी लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें एनबीटी ऑनलाइन के साथ।

AAP विधायक राजेश गुप्‍ता के तीखे हमले
सीएम अरविंद केजरीवाल ने विश्‍वास मत का प्रस्‍ताव पेश किया। चर्चा शुरू होने पर आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश गुप्‍ता ने कहा कि ‘गूगल पर दुनिया की सबसे झूठी पार्टी सर्च करने पर बीजेपी का नाम आता है।’ गुप्‍ता ने सदन में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (RSS) पर तंज कसा तो डेप्‍युटी सीएम मनीष सिसोदिया हंसने लगे। AAP विधायक ने दावा किया कि ‘दिल्‍ली में सात पुश्‍तों तक बीजेपी का कुछ नहीं होना।’

आज फिर AAP सरकार को घेरेगा विपक्ष
विपक्ष ने एक बार फिर सोमवार को होने वाली सदन की कार्रवाई के दौरान आबकारी नीति और क्लासरूम मामले में सरकार से जवाब मांगने की रणनीति बनाई है। रविवार को विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी की अध्यक्षता में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में तय किया गया है कि विपक्ष उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की अपनी मांग पर कायम रहेगा और आबकारी नीति व स्कूल के कमरे बनाने में हुए कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगेगा। ऐसे में सत्र के दौरान एक बार फिर जोरदार हंगामे की आशंका है।

शुक्रवार को विधानसभा में खूब हुआ था बवाल
इससे पहले शुक्रवार को विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था। सत्ता पक्ष की तरफ से बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करके दिल्ली की सरकार को गिराने का आरोप लगाया गया था। आबकारी नीति को लेकर उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ चल रही सीबीआई की कार्रवाई को भी इसी षड्यंत्र का एक हिस्सा बताया गया था। सत्र की शुरुआत में ही हंगामे के चलते विपक्ष के सभी विधायकों को मार्शल बुलवाकर सदन से बाहर निकाल दिया गया था, जिसके चलते विपक्षी सदस्य पूरे दिन कार्रवाई में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इसके विरोध में उन्होंने कल एक मॉक असेंबली सेशन का भी आयोजन किया था और सत्ता पक्ष पर अपने राजनीतिक लाभ के लिए विधानसभा के दुरुपयोग करने और विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाया था।

केजरीवाल ने खुद ही रखा विश्वास मत पेश करने का प्रस्ताव
शुक्रवार को चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर ऑपरेशनल कमल के तहत डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को झूठे केस में फंसाने, उन्हें पार्टी तोड़ने के बदले सीएम का पद और सभी मामले खत्म करने का ऑफर देने और उसमें सफल ना रहने पर 20-20 करोड़ में आम आदमी पार्टी के 40 विधायकों को खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। सीएम ने कहा था कि बीजेपी की लाख कोशिशों के बावजूद हमारे विधायक नहीं टूटे, लेकिन हर तरफ यही अफवाह फैलाई जा रही है कि हमारे विधायक टूट गए, उन्हें बीजेपी ने खरीद लिया। ऐसे में दिल्ली की जनता के सामने अपनी सरकार की मजबूती और एकजुटता को साबित करने के लिए सीएम ने खुद ही सदन में विश्वास मत पेश करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे स्वीकार करते हुए अध्यक्ष ने सोमवार को विश्वास मत पेश करने की अनुमति दे दी थी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...