11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यCM योगी का होली का भी राजनीतिकरन, महाकुंभ स्नान के जरिए अखिलेश...

CM योगी का होली का भी राजनीतिकरन, महाकुंभ स्नान के जरिए अखिलेश यादव को घेर लिया

Published on

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश की राजनीति में होली 2025 एक अलग स्थान बनाता दिख रहा है। इस मौके पर जबरदस्त राजनीतिक बयानबाजी होती दिखी है। भले ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने वाले हों, उससे पहले 2026 की होली आनी शेष है। लेकिन, 2025 की होली कई मायनों में खास मानी जा रही है। दरअसल, रमजान का महीना चल रहा है। रमजान के माह में जुम्मे की नमाज का विशेष महत्व होता है। ऐसे में होली के दिन जुमे की नमाज के आयोजन को लेकर पिछले दिनों प्रदेश से लेकर देश स्तर तक राजनीतिक गरमाती रही है। इसको लेकर तरह-तरह के बयान देखने और सुनने को मिले। इन तमाम बयानबाजियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर शासन और प्रशासन को निर्देश दिए कि होली और नमाज दोनों का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में होगा।

होली और नमाज को लेकर प्रदेश स्तर पर बड़ी तैयारी की गई। होली के रंगों से विवाद की स्थिति न बने, इसलिए प्रदेश में मस्जिदों को ढका गया। होली का आयोजन भव्य तरीके से हो रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं गोरखपुर में होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। साथ ही, रंगों के पर्व के दौरान वे विपक्ष को हिंदुत्व के रंग में रंगने की कोशिश भी करते दिखे। उन्होंने भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा में शामिल होने के बाद आयोजित जनसभा में विपक्ष के नेता के महाकुंभ स्नान का जिक्र कर दिया। इसको लेकर चर्चा का बाजार गरमा गया है।

महाकुंभ की सफलता भुना रहे योगी
योगी आदित्यनाथ सरकार महाकुंभ के सफल आयोजन को बड़े स्तर पर भुनाती दिख रही है। सरकार की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में संगम का पवित्र जल भेज कर सनातनियों को इससे जोड़ने की कोशिश की गई। सनातनी समाज भी इस पर खुशी जताता दिखा। प्रदेश में जातीय भेद से इतर सनातन को एक धुरी पर लाने का प्रयास महाकुंभ के जरिए सफल होता दिखा है। अब होली के आयोजन के जरिए एकता संदेश देते सीएम योगी आदित्यनाथ दिख रहे हैं।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए राजनीति के जरिए ऐसा राजनीतिक चक्रव्यूह तैयार किया, जिसमें भाजपा फंस गई। भारतीय जनता पार्टी इस पॉलिटिक्स का काट नहीं खोज पाई, नतीजा लोकसभा चुनाव में बड़ी हार के रूप में सामने आया।

बदली रणनीति का दिख रहा असर
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में अपनी राजनीतिक लाइन ही बदल दी। सीएम योगी आदित्यनाथ समाज को जातीय बंधन से निकाल कर धार्मिक एकजुटता की ओर ले जाने की कोशिश करते दिखे। इसका परिणाम यूपी में पिछले दिनों हुए उपचुनावों में दिखा है। ‘बंटोगे तो कटोगे’ जैसे नारे के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सांप्रदायिक रूप से समाज को एकजुट करने प्रयास किया, उसमें उन्हें सफलता मिली। महाकुंभ का सफल आयोजन उन्हें सनातन को एक धुरी पर लाने में सफलता दिलाता दिखा है।

इसी तरह होली को भव्य तरीके से मनाए जाने की बात कर वे अपने साथ आए लोगों को साधते दिख रहे हैं। सीएम योगी सीधे-सीधे विपक्ष की तुष्टिकरण वाली राजनीति पर प्रहार करते दिख रहे हैं। गोरखपुर में आयोजित आरएसएस की शोभा यात्रा के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सनातन की ताकत का जिक्र किया।

अखिलेश पर निशाना
सीएम योगी महाकुंभ का जिक्र बड़े मंचों पर करते दिख रहे हैं। इसके जरिए सनातन की एकता की बात करते हैं। होली के मौके पर भी उन्होंने कहा कि सनातन का वैभव और ताकत दोनों महाकुंभ में दिखाई दिया। यही कारण रहा कि जो लोग सनातन की बुराई करते नहीं थकते थे। हर बात पर सनातन को नीचा दिखाने का प्रयास करते थे। वे लोग भी महाकुंभ मेला में पहुंचकर पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। अपने पाप धोए। दरअसल, सीएम योगी का निशाना अखिलेश यादव पर होने का दावा किया जा रहा है।

प्रदेश की राजनीति में अखिलेश यादव अभी विपक्ष का प्रमुख चेहरा बने हुए हैं। वे भी होली मनाते दिख रहे हैं। ऐसे में योगी आदित्यनाथ सीधे-सीधे उन पर होली के दिन ही हमला करते दिख रहे हैं। महाकुंभ मेला के दौरान विपक्ष के सबसे बड़े चेहरे के रूप में अखिलेश यादव ही पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान करते दिखाई दिए थे। ऐसे में सीएम योगी के बयान को उनसे जोड़ा जा रहा है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...