32.9 C
London
Wednesday, June 24, 2026
Homeकॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, AIIMS में वेंटिलेटर सपोर्ट पर

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, AIIMS में वेंटिलेटर सपोर्ट पर

Published on

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक उन्हें AIIMS में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. हालत गंभीर होने पर पहले उन्हें इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था. बाद में सीसीयू में भर्ती कराया गया. उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव (58 साल) को ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आया था. उनके सीने में अचानक दर्द उठा और वे नीचे गिर गए थे. इसके बाद राजू श्रीवास्तव को उनके जिम ट्रेनर फौरन अस्पताल लेकर गए.

वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए राजू
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक राजू श्रीवास्तव की एंजियोग्राफी की गई जिसमें एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉक मिला है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत फिलहाल बेहद नाजुक हैं, लिहाजा उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.

एम्स के सूत्रों के अनुसार उन्हें आपातकालीन चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों की एक टीम ने रिकवर किया था. इसके बाद उन्हें कार्डियक केयर यूनिट में भर्ती किया गया था. सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.राजू के पीआरओ अजीत का कहना है कॉमेडियन पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली में थे. सुबह जिम करने गए, जिम करते करते उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया.

टीवी जगत के जाने माने चेहरे हैं राजू
राजू श्रीवास्तव टीवी के कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रह चुके हैं. समय-समय पर दर्शकों को गुदगुदाते और हंसाते देखे गए हैं. राजू श्रीवास्तव देश के फाइनेस्ट कॉमेडियन्स में शुमार किए जाते हैं. राजू श्रीवास्तव को ‘बिग बॉस’, ‘शक्तिमान’, ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’, ‘कॉमेडी सर्कस’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ में देखा जा चुका है. इनके अलावा भी राजू श्रीवास्तव कई शोज में नजर आ चुके हैं. राजू श्रीवास्तव की गंभीर हालत के बाद उनके फैंस काफी टेंशन में आ गए हैं. साथ ही उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं भी कर रहे हैं.

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...