9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यकर्नाटक : 8-9वीं क्लास के बच्चों से मिले कंडोम, अब रोज होगी...

कर्नाटक : 8-9वीं क्लास के बच्चों से मिले कंडोम, अब रोज होगी बैग्स की तलाशी

Published on

बेंगलुरु ,

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कुछ स्कूलों में छात्रों के बैग्स से कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां और सिगरेट जैसी आपत्तिजनक चीजें मिलने से हड़कंप मच गया. स्कूलों में औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को बच्चों के बैग्स में सेल फोन, कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां, लाइटर, सिगरेट, व्हाइटनर समेत कैश रुपए बरामद हुए.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु के कुछ स्कूलों के प्रबंधन को बच्चों के बैग में कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां और यहां तक कि सिगरेट जैसी चीजें मिलीं. मोबाइल फोन के इस्तेमाल की शिकायतें मिलने के बाद स्कूलों में बच्चों के बैग्स की औचक जांच की गई थी, उसी दौरान इन चीजों के मिलने का मामला सामने आया.

रिपोर्ट के मुताबिक, 8वीं, 9वीं और 10वीं क्लास के छात्रों के स्कूल बैग में कैश और सेल फोन भी देखे गए. इस घटना के बाद कर्नाटक में स्कूलों के एसोसिएटेड मैनेजमेंट (KAMS) ने शहर के स्कूलों से बच्चों के स्कूल बैग में नियमित रूप से तलाशी लेने के आदेश दिए हैं.

एक स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूलों ने इस मामले को हल करने के लिए माता-पिता और शिक्षकों की बैठकें भी आयोजित कराईं. सिर्फ हम ही नहीं, बल्कि बच्चों के माता-पिता भी इस तरह की घटनाओं के बारे में जानकर स्तब्ध हैं. पैरेंट्स की मानें तो उन्होंने भी काफी कुछ दिनों से अपने बच्चों के व्यवहार में बदलाव देखा है.

इस मामले में स्कूल प्रबंधनों ने छात्रों को सस्पेंड करने के बजाए व्यवहार परिवर्तन देखने के लिए छात्रों के लिए काउंसलिंग सेशन कराने का फैसला लिया है. KAMS के महासचिव डी. शशि कुमार ने बताया, ”हमें कुछ स्कूलों में कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां और यहां तक कि पानी की बोतलों में शराब भी मिली है. इतना ही नहीं, 5वीं क्लास तक के छात्रों में भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और डराने-धमकाने जैसी हरकतें भी देखी गईं.”

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this