3.3 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यबिहार NDA में टिकट के लिए खटपट, CM नीतीश के समझाने पर...

बिहार NDA में टिकट के लिए खटपट, CM नीतीश के समझाने पर भी नहीं सुलझ रही नेताओं की लड़ाई

Published on

पटना

बिहार के चुनावी मौसम में खटपट का साम्राज्य भी फैलने लगा है। कहीं टकराहट दबी जुवान के साथ परवान पा रहा है तो कहीं टकराहट के स्वर आलाकमान की नींद खराब कर चुका है। जनता दल यू (JDU) के कुछ ऐसे नेता हैं जो अपने गठबंधन के साथी दल को चुनौती देते नज़र आ रहे हैं और कुछ तो मर्यादा की सीमा भी लांघ चुके हैं। आइए जानते है बिहार के चुनावी रण में खलल डालने वाले कौन है एनडीए के नामवर…।

बड़हरा विधान सभा में दावेदारी की जंग
वैसे तो बड़हरा विधानसभा क्षेत्र भाजपा के खाते में है। 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की थी। राघवेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सरोज यादव को हराया था। लेकिन जैसे ही आगामी विधान सभा 2025 की जंग का डंका बजा जदयू नेता छोटू सिंह ने अपनी दावेदारी का ऐलान बड़े अनोखे तरीके से किया।

हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक जब यह जानकारी पहुंची तो उन्हें फटकार भी लगाई। साथ ही चुनाव लड़ने को बेचैन नेता को नसीहत भी दी। बता भी दिया कि बड़हरा विधान सभा सीट सहयोगी दल भाजपा के खाते में है। लेकिन जदयू के नेता पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। वे लगातार भाजपा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की आलोचना करने में लगे हैं।

कह रहे हैं कि यहां विकास नहीं हुआ है। विकास तो नीतीश कुमार कर रहे हैं। सड़क विधायक नहीं, बल्कि नीतीश कुमार बनाते हैं। जदयू की तरफ से भले उन्हें हरी झंडी नहीं मिली फिर भी वे बड़हरा की जनता का सुख दुख जानने पहुंचते रहे हैं। जरूरत का सामान भी उपलब्ध कराते रहे हैं। कंबल तक बांटा।

लोजपा सांसद और जदयू के परबत्ता विधायक भी टकराए
खगड़िया इन दिनों लोजपा सांसद राजेश वर्मा और जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार के हॉट टॉक के कारण चर्चा में है। परबत्ता से जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार तो लोजपा सांसद राजेश वर्मा से इतने नाराज हैं कि अपरोक्ष रूप से सांसद को गीदड़ और कुत्ता तक कह दिया।

लुटेरा वोट लेकर चले जाएं और काम नहीं करे। इज्जत बेचकर टिकट खरीदकर चुनाव लड़ा। टिकट अलग चीज है और राजनीति अलग है। मैं परबत्ता का आवाज नहीं गिरने दूंगा। मेरे काम में जो अड़ंगा लगाएगा उससे सीधी लड़ाई लड़ूंगा। उसको रोड पर लाकर छोड़ूंगा परबत्ता में कितने सुरमा आए और चले गए। हमें परबत्ता की जनता पर विश्वास है। मैं डॉक्टर हूं सभी का इलाज जानता हूं। सभी का बढ़िया से इलाज करूंगा। चुनाव के समय पैर पकड़े थे। अभी गीदड़ बन गए हैं। आमने-सामने की लड़ाई लड़ूंगा। मैं शस्त्र उठाकर कुछ भी कर सकता हूं।

यह दीगर कि लोजपा सांसद राजेश वर्मा ने भी कम नहीं सुनाया। उन्होंने कहा कि सोने की लंका ढह गई। आप क्या हैं? विरासत में राजनीति मिली है उसे संभालिए। शस्त्र उठाने का समय गया। जो उठाया गर्त में गया। घमंड नहीं, संस्कार दिखाना चाहिए।

बाढ़ विधान सभा में भी टकराहट
कुछ माह पहले जदयू नेता संजय सिंह ने बाढ़ पर अपना दावा ठोका कर एनडीए नेतृत्व की परेशानी बढ़ा दी। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी कीमत पर वह 2025 में वहां से चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा उन्होंने अपने सरकारी आवास पर बाढ़ से आए अपने समर्थकों की मौजूदगी में की।

साथ ही ये भी खुलासा किया कि ललन बाबू ने हमसे फंड मांगा तो हमने अपना फंड इस क्षेत्र के विकास के लिए दे दिया है। संजय सिंह ने लोगों से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि 2025 में बाढ़ से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। अब वह युद्ध के मैदान से पीछे हटने वाले नहीं हैं। जबकि बाढ़ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा की सिटिंग सीट है।

तब प्रतिक्रिया व्यक्त करते बाढ़ विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि लोकतंत्र में किसी को कहीं से भी चुनाव लड़ने की आजादी है। वैसे एनडीए में बाढ़ सीट पर कोई वैकेंसी नहीं है, लेकिन यहां लोकतंत्र है, जहां किसी को किसी भी दल से या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ने की स्वतंत्रता है।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...