14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिराष्ट्रपति के अपमान पर उतरी कांग्रेस... दिल्ली में चुनावी सभा में पीएम...

राष्ट्रपति के अपमान पर उतरी कांग्रेस… दिल्ली में चुनावी सभा में पीएम ने सोनिया के भाषण पर साधा निशाना

Published on

नई दिल्ली

संसद सत्र के पहले ही दिन सरकार और विपक्ष में तलवारें खिंच गई हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर बीजेपी हमलावर है। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए पुअर लेडी शब्द का प्रयोग किया। बीजेपी ने इसे राष्ट्रपति का अपमान बताया। सोनिया की इस टिप्पणी की गूंज दिल्ली चुनाव में भी दिखने लगी है। पीएम मोदी ने दिल्ली की चुनाव सभा में सोनिया की राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर हमला किया।

‘शाही परिवार का अहंकार देश ने देखा’
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार आज देश ने फिर देखा है। आज हमारी सम्मानीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने संसद को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों की उपलब्धियों के बारे में बताया, विकसित भारत के विजन के बारे में बताया। हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है, फिर भी उन्होंने बहुत ही बेहतरीन भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और आपदा दोनों अहंकार की पराकाष्ठा के प्रतीक हैं। ये AAP-दा वाले खुद को दिल्ली का मालिक बताते हैं। तो वहीं कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं।

आप पर भी निशाना
पीएम मोदी ने सभा में आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि बीते 11 साल में AAP-दा ने सबके साथ लड़ाई-झगड़ा ही किया है। ये केंद्र सरकार से लड़ते हैं, ये हरियाणा वालों के साथ लड़ते हैं, ये यूपी वालों के साथ लड़ते हैं, ये केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू नहीं होने देते हैं। मोदी ने कहा कि अगर दिल्ली में यही AAP-दा वाले ही रहे, तो दिल्ली विकास में पीछे रह जाएगी और बर्बाद होती जाएगी।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...