29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया बड़ा चैलेंज, जॉर्ज सोरोस को लेकर...

कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया बड़ा चैलेंज, जॉर्ज सोरोस को लेकर जयशंकर समेत कई बड़े नेताओं पर लगाए बड़े आरोप

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस के साथ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के रिश्ते को लेकर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले पर सोमवार को संसद के दोनों सदनों में खुब हंगामा हुआ था। बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले फाउंडेशन को जॉर्ज सोरोस फंड करता है। इस मसले पर बीजेपी कांग्रेस पर आक्रामक नजर आ रही है। अब इस मामले पर कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार को चैलेंज कर दिया है।

शत्रु देशों को मोदी सरकार दे रही क्लीन चिट
पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया के माध्यम से बीजेपी पर हमला। खेड़ा ने मोदी सरकार में केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उनके बेटे का एस्पेन इंस्टीट्यूट से क्या संबंध है? साथ ही खेड़ा ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वो शत्रु देशों को क्लीन चिट दे रहे हैं।

खेड़ा का आरोप- चीन से कब और कितना मिला पैसा?
खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अपने दोस्त को बचाने के लिए मोदी जी भारत के मित्र देशों से रिश्ते खराब कर रहे हैं और भारत के शत्रु देशों को क्लीन चिट दे देते हैं। सोरोस अगर इतना बड़ा मुद्दा है तो प्रत्यर्पण की कार्यवाही कीजिए। और यह भी बता दीजिए कि भाजपा के किस-किस नेता के बच्चों को विदेशों में शिक्षा के लिए किस फाउंडेशन से स्कालरशिप मिली?’

खेड़ा ने आगे लिखा, ‘ये भी बताइए कि इंडिया फाउंडेशन और विवेकानंद फाउंडेशन को चीन से कब और कितना पैसा मिला? एस्पेन इंस्टीट्यूट से एस जयशंकर के पुत्र के क्या संबंध रहे? इसके बारे में भी बताएं जर्मन मार्शल फण्ड से उनके क्या संबंध रहे? उक्त दोनों संस्थाओं के जॉर्ज सोरोस से क्या संबंध हैं? इन सभी मामलों को लेकर मोदी जी को जवाब देना चाहिए।’

बीते सोमवार को बीजेपी ने इस बात का दावा किया था कि एफडीएल-पी (फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन पैसिफिक फाउंडेशन) की सह-अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा फंडेड संगठन से जुड़ी हुई हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया कि चूंकि ये संगठन भारत के महत्वपूर्ण राज्य जम्मू-कश्मीर को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने की वकालत करता है। ऐसी स्थिति में सोनिया गांधी का इस देशद्रोही संगठन से जुड़ना दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...