11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयकांग्रेसी वकील, अर्बन नक्सल... मोदी की आलोचना सुनकर SC वकील दुष्यंत दवे...

कांग्रेसी वकील, अर्बन नक्सल… मोदी की आलोचना सुनकर SC वकील दुष्यंत दवे पर बरस पड़े लोग

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है, भाजपा समर्थक उन्हें ‘कांग्रेसी वकील’ और ‘अर्बन नक्सल’ कहने लगे हैं। दवे ने यहां तक कह दिया कि पीएम और भाजपा ने लोगों से हिम्मत छीन ली है। आज हम सही बात नहीं कर सकते हैं। देश में पोलराइजेशन हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के वकील ने ‘लल्लनटॉप’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह मन की बात नहीं सुनते क्योंकि बात करने से ज्यादा काम करना जरूरी है। दवे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में सही आंकड़े ही नहीं हैं। देश की शक्तियों को सही दिशा में नहीं ले जाया जा रहा है। पीएम के प्रशंसक दवे से काफी नाराज हुए। वरिष्ठ वकील ने इंटरव्यू में कहा है कि पीएम सशक्त और मेहनती हैं लेकिन वह देश को सही रास्ते पर नहीं ले जा रहे हैं।

‘कांग्रेसी वकील… मोदी जी आपके साथ हैं’
नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के कई पाठकों ने अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। रवि कांत ने दवे को ‘एक और कांग्रेसी वकील’ कहकर संबोधित किया। कुमार अरुण लिखते हैं, ‘मोदी जी आगे बढ़ो। भारत की देशभक्त जनता आपके साथ है।’ शैलेंद्र सिंह ने लिखा है, ‘सर, आपकी बात सही है सिर्फ मोदी को ही नहीं दोष नहीं दे सकते। हर राज्य सरकार भी वही कर रही है चाहे इंडिया का कोई भी राज्य हो।’

…तो इतना जहरीला नहीं बोल पाते
कुमार नरोत्तम ने तंज कसा, ‘धाकड़ लेकिन एक तरफ झुकाव।’ तरुण कांत ने दवे को ‘अर्बन नक्सल’ कहा है। सुबोध सिंह ने लिखा, ‘हिम्मत छीन ली होती तो फिर दुष्यंत दवे इतने जहरीले बोल नहीं पाते। भाषा बता रही है कि नक्सलों के मास्टरमाइंड हो, देशविरोधियों के रहनुमा हो।’

दवे जी पाक, बांग्लादेश की बात कर लो
दवे ने कहा है कि 800 साल मुसलमान हिंदुस्तान में सत्ता में रहा पर देश इस्लामिक तो नहीं बना न, शरिया नहीं आया। हिंदू धर्म को कोई टच नहीं सकता है। एसकेपी सिन्हा ने लिखा है, ‘दवे जी को सिंध समेत पूरे पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान सहित अन्य देशों में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार और मुस्लिम काल में हिंदुओं के धर्मस्थलों की तोड़फोड़, नालंदा, विक्रमशिला, तक्षशिला विश्वविद्यालयों, बामियान की प्राचीन बुद्ध मूर्तियों के विध्वंस और अन्य धर्मों के प्रतीकों के विध्वंस के बारे में भी कुछ कहने और बोलने का साहस दिखाना चाहिए।’

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...