19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस सांसद राहुल गांधी होंगे लोकसभा में नेता विपक्ष, INDIA ब्लॉक की...

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी होंगे लोकसभा में नेता विपक्ष, INDIA ब्लॉक की बैठक में फैसला

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर मंगलवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई. इस बैठक में राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने को लेकर फैसला हो गया है. साथ ही बैठक में हुए इस फैसले के बारे में प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को पत्र लिख कर जानकारी दी गई है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार रात खड़गे के घर हुई इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद जानकारी देते हुए कहा कि इस बैठक में राहुल गांधी को सदन में नेता प्रतिपक्ष बनाने फैसला लिया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि सीपीपी अध्यक्ष ने प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को पत्र लिखकर राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त करने के फैसले की जानकारी दी गई है.

CWC की बैठक में पास हुआ था प्रस्ताव
बीते दिनों कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने की मांग उठी थी. बैठक में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया है कि राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया जाना चाहिए. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए अपने नाम का प्रस्ताव पारित होने पर राहुल गांधी ने इस बारे में सोचने के लिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों से कुछ वक्त मांगा था.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में कहा, ‘मैं आपका ध्यान इस तथ्य की ओर आकर्षित करना चाहता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा जहां भी गई, हमने वहां कांग्रेस पार्टी के वोट प्रतिशत और सीटों की संख्या में वृद्धि देखी है.सीडब्ल्यूसी की ये बैठक लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद हुई थी, जिसमें पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा पार्टी के अन्य शीर्ष नेता इस बैठक में शामिल हुए थे.

कांग्रेस ने लोकसभा में जीतीं 99 सीटें
बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपना प्रदर्शन सुधारते हुए देश भर में 99 सीटों पर जीत हासिल की थी. पर इस वक्त कांग्रेस के खाते में 98 सीटें हैं, क्योंकि राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली सीट से चुनाव जीता था. अब उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया है.

वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक ने चुनाव में 234 सीटों पर जीत हासिल की है. जो कि कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित हुए है. जबकि बीजेपी ने अपने अकेले दम पर 240 सीटों पर जीत दर्ज की है. साथ ही बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने देशभर में 293 सीटों पर जीत हासिल की है.

राजीव-सोनिया के बाद राहुल संभालेंगे ये जिम्मा
इंडिया ब्लॉक की बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का फैसला हो चुका है. वह गांधी परिवार के तीसरे सदस्य होंगे जो नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी को संभालेंगे. राहुल से पहले उनकी मां सोनिया गांधी 13 अक्टूबर, 1999 से 06 फरवरी, 2004 तक नेता प्रतिपक्ष रहीं. वहीं, सोनिया गांधी से पहले राजीव गांधी 18 दिसंबर, 1989 से 24 दिसंबर, 1990 तक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे थे.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...