24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिअपने पापों के लिए माफी मांगे कांग्रेस, राहुल ने सदन में गुंडागर्दी...

अपने पापों के लिए माफी मांगे कांग्रेस, राहुल ने सदन में गुंडागर्दी की… बीजेपी का आरोप

Published on

राहुल जानबूझकर सांसदों के बीच गए… कांग्रेस ने लोकतंत्र को कलंकित किया, शिवराज चौहान ने लगाया आरोप

नई दिल्ली

संसद में हुई धक्का-मुक्की के बाद के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर आरोप लगाया। उन्होंने कहा मैं कई बार लोकसभा और विधानसभाओं का सदस्य रहा हूं। लेकिन ऐसा कभी नहीं देखा। राहुल गांधी जबरन हमारे सांसदों के बीच घुसे। उन्होंने जानबूझकर मकर द्वार से गए। कांग्रेस सांसद दूसरे द्वार से जा सकते थे। कांग्रेस को अपने पापों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

‘कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में झलक रहा था अहंकार’
शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘अभी-अभी कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने और राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। हम सोच रहे थे कि वो संसद में उनके द्वारा किए गए कुकृत्य की क्षमा मांगेंगे। लेकिन उन्होंने क्षमा नहीं मांगी। मुझे तो समझ ही नहीं आया कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों की। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनका अहंकार झलक रहा था।’

‘संसद में अशोभनीय और गुंडागर्दी भरा व्यवहार’
उन्होंने आगे कहा, आज मेरा मन भारी है, व्यथित है, पीड़ा से भरा हुआ है। मैं एक दर्जन बार लोकसभा और विधानसभा का सदस्य रहा हूं। मैंने सांसदों और विधायकों के व्यवहार और आचरण को देखा है। लेकिन आज जो संसद में हुआ उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। अशालीन, अशोभनीय और गुंडागर्दी से भरा व्यवहार किया गया। जिसकी सभ्य समाज कल्पना भी नहीं कर सकता।

‘राहुल गांधी ने धक्कामुक्की और गुंडागर्दी की’
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘सांसदों को ये अधिकार है कि वो किसी बात पर विरोध प्रकट करें। कांग्रेस भी कई दिनों से विरोध प्रकट कर रही थी, मकर द्वार पर उनके सांसद एकत्र होते थे। तब हम लोगों को जाना होता था, तो हम द्वार बदल लेते थे या पास में जो स्पेस होता था उसमें से चुपचाप निकलकर अंदर चले जाते थे।आज जब भाजपा के सांसद मकर द्वार पर विरोध प्रकट कर रहे थे, तब राहुल आए। सुरक्षाकर्मियों ने उनसे कहा कि साइड में जो स्पेस है आप जाने के लिए उसका उपयोग करें। लेकिन जानबूझकर, सोच समझकर राहुल गांधी हमारे सांसदों के बीच पहुंच गए और न केवल बीच में पहुंचे बल्कि धक्कामुक्की और गुंडागर्दी की। हमारे बुजुर्ग, गरीब, शालीन सांसद प्रताप सारंगी जी गिर गए और गिरने के कारण उनके माथे पर गंभीर चोट लगी है। वो पहले ICU में भर्ती रहे और उनका इलाज अभी जारी है।’

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...