26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिभागवत के 'हम भगवान बनेंगे या नहीं' वाले कमेंट से कांग्रेस ने...

भागवत के ‘हम भगवान बनेंगे या नहीं’ वाले कमेंट से कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा, जानिए पूरा मामला

Published on

नई दिल्ली:

कांग्रेस ने केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी पर करारा तंज कसा। पार्टी की ओर से जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आएसएस) के बीच संबंधों में गिरावट आई है। विपक्षी दल के नेता ने यह भी दावा किया कि हर बीतते सप्ताह के साथ इस सरकार की उम्र कम होती जा रही है। जयराम रमेश ने अपनी पोस्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की कुछ टिप्पणियों को भी मेंशन किया है। साथ ही कांग्रेस नेता एक मीडिया रिपोर्ट को टैग करते अपनी बात रखी है।

पीएम मोदी, आरएसएस के बीच संबंधों में आई गिरावट- जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में दावा किया कि 4 जून, 2024 के बाद से नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री और RSS के बीच संबंधों में गिरावट आई है। उनके बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। आज पुणे में एक कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने परमात्मा के अवतार वाले प्रधानमंत्री के दावे को लेकर उनपर निशाना साधते हुए कहा, ‘हम भगवान बनेंगे या नहीं, इसका फैसला लोग करेंगे। हमें यह प्रचार नहीं करना चाहिए कि हम भगवान बन गए हैं।’

जयराम रमेश ने भागवत के बयान से पीएम मोदी को घेरा
जयराम रमेश ने आगे केंद्र की मोदी 3.0 सरकार पर करारा वार किया। उन्होंने कहा कि हर बीतते सप्ताह के साथ इस सरकार की उम्र कम होती जा रही है। संघ प्रमुख मोहन भागवत, पुणे में शंकर दिनकर काणे (जिन्हें भैयाजी के नाम से भी जाना जाता है) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जिन्होंने मणिपुर में काम किया। 1971 तक बच्चों की शिक्षा पर काम किया, छात्रों को महाराष्ट्र लाए और उनके ठहरने की व्यवस्था की।

विपक्ष लगातार कर रहा बीजेपी और मोदी पर कटाक्ष
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद, भागवत ने जातीय संघर्ष से ग्रस्त मणिपुर में एक साल बाद भी शांति कायम नहीं होने पर चिंता जताई थी। चुनाव के दौरान आम विमर्श की आलोचना की थी और चुनाव खत्म होने तथा नतीजे आने के बाद क्या और कैसे होगा, इस संबंध में अनावश्यक बातचीत करने के बजाय आगे बढ़ने की अपील की थी। विपक्षी नेताओं ने उनके बयान का इस्तेमाल बीजेपी और मोदी पर कटाक्ष करने के लिए किया था।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...