9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा चुनाव में यूपी की 27 सीटों पर दावा करेगी कांग्रेस! फिर...

लोकसभा चुनाव में यूपी की 27 सीटों पर दावा करेगी कांग्रेस! फिर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A का क्या होगा?

Published on

मेरठ

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के बीच सीटों को लेकर तालमेल की चर्चा के बीच कांग्रेस यूपी में सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि पार्टी का फोकस 27 मजबूत माने जाने वाली लोकसभा सीटों पर ज्यादा है। कांग्रेस का मानना है कि अगर गठबंधन में सब कुछ ठीक रहा तो 27 सीटों पर तैयारी के हिसाब से दावा किया जा सकता है। गठबंधन नहीं होने की स्थिति में पार्टी की सभी 80 सीटों पर तैयारी रहेगी तो चुनाव के वक्त मैदान में उतरने में दिक्कत नहीं होगी। कांग्रेस का मानना है कि सभी 80 सीटों पर मजबूत काम का फायदा आगे 2027 के विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा।

कांग्रेस के एक प्रांतीय पदाधिकारी ने बताया कि बूथ इकाई की मजबूती पर जोर दिया जा रहा हैं। कांग्रेस के सभी सक्रिय सदस्यों को बूथ प्रबंधन की बारीकी बताने, वोटर को कांग्रेस की नीतियों की जानकारी देने, आम वोटर के घर पर दस्तक देने के साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों की जानकारी देकर कांग्रेस के साथ जोड़ने को लेकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के तरफ से तैयार कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक तीन कैटिगरी में सभी 80 लोकसभा सीटों को रखा गया है। 27 सीटों को ग्रीन माना है, जिस पर जीत की तरफ बढ़ा जा सकता हैं।

छिटके वोट का मिल सकता है साथ
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट के मुताबिक इन 27 सीटों के तहत ने वाली नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में आम जनता का बेहतर साथ मिला हैं। रिपोर्ट में माना गया है कि तीन दशक पहले कांग्रेस से छिटका परंपरागत वोट फिर से जुड़ रहा हैं। खासकर पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कांग्रेस की तरफ लौट रहा हैं। अगर दलित का कुछ हिस्सा कांग्रेस की तरफ लोकसभा चुनाव में रुख कर गया तब परिणाम चौकाने वाले हो सकते हैं। प्रांतीय अधिकारी के मुताबिक मुरादाबाद नगर निगम में मेयर सीट पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। इसी के साथ वेस्ट यूपी की कई दूसरी नगर पालिका और नगर पंचायत में उम्मीद से ज्यादा वोट पार्टी ने हासिल किए।

सभी सीटों पर लड़ने की भी तैयारी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने बताया कि कांग्रेस हालांकि I.N.D.I.A गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ने की पक्षधर है। लेकिन चुनाव के इतर यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर संगठन स्तर पर चुनावी तैयारी की जा रही है।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...