3.3 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यकांग्रेस वर्कर हिमानी नरवाल की हत्या से हड़कंप, सूटकेस में मिली लाश,...

कांग्रेस वर्कर हिमानी नरवाल की हत्या से हड़कंप, सूटकेस में मिली लाश, राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में आई थीं

Published on

रोहतक:

हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हिमानी की लाश एक सूटकेस में मिली है। घटना सांपला इलाके की है। हिमानी, राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में शामिल हुई थीं। वो राहुल गांधी के साथ नजर भी आईं थीं। पिछले साल संपन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी वो काफी एक्टिव रहीं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के चुनाव प्रचार में भी शामिल हुई थीं। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता के सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर सूबे का सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने मामले में एसआईटी जांच की मांग की है।

सूटकेश में लाश, जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, रोहतक में सांपला फ्लाईओवर के पास एक सूटकेस में महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान रोहतक के विजय नगर की निवासी के रूप में हुई। महिला की उम्र करीब 22 वर्ष है। कुछ राहगीरों ने सूटकेस देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। सांपला थाने के निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के लिए किया था प्रचार
मृतक महिला की पहचान कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल के रूप में हुई है। हिमानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। वो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थीं। हरियाणा चुनाव में वो कांग्रेस के कई नेताओं के चुनाव प्रचार में भी सक्रिय रही थीं। जैसे ही हिमानी नरवाल का सूटकेस में शव मिलने की सूचना मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया।

ऐसे हुई हिमानी नरवाल की पहचान
शुरुआत में युवती की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया था। बाद में, कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने मृतक की पहचान हिमानी नरवाल के रूप में की। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने इस मामले में एसआईटी जांच की मांग की है।

कांग्रेस विधायक ने की SIT जांच की मांग
कांग्रेस विधायक बत्रा ने मांग उठाई कि हिमानी के मर्डर की जांच एसआईटी बनाकर की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इसलिए सरकार अपराधियों के मन में भय पैदा करें ताकि वो अपराध करें ही नहीं। हिमानी नरवाल ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था। इस वीडियो में वह किसी शादी समारोह में दिखाई दे रही थीं। इस घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की निष्पक्ष जांच की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रोहतक के हिमानी नरवाल हत्याकांड की खबर सुनकर वो पूरी तरह स्तब्ध हैं। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को जल्द-से-जल्द और कड़ी-से-कड़ी सजा मिलनी चाहिए। महिलाओं के विरुद्ध अगर कोई भी ऐसी वारदात होती है तो सरकार और पूरी कानून व्यवस्था को उदाहरण तय करने वाली कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी ऐसी वारदात को अंजाम देने से पहले हजार बार सोचे।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...