18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यनेपाल बॉर्डर पर भारत के खिलाफ साजिश, जूते-चप्पल की दुकान में सफेद...

नेपाल बॉर्डर पर भारत के खिलाफ साजिश, जूते-चप्पल की दुकान में सफेद होता है काला धन!

Published on

सीतामढ़ी

इंडो- नेपाल बॉर्डर के इलाकों में हवाला का कारोबार खूब चल रहा है। मनी एक्सचेंज के नाम पर यह धंधा खुलेआम संचालित है। इस खेल में मूल रूप से दोनों देशों के बड़े-बड़े व्यापारी और कारोबारी लिप्त है, जो काले धन को सफेद करते है। बॉर्डर पर हवाला का कारोबार कोई नई बात भी नहीं है। काफी पुराना धंधा है। अबतक कई लोग पकड़े भी जा चुके है और उनसे करोड़ों रुपए जब्त भी किया जा चुका है। धंधे से दोनों देशों के बॉर्डर से जुड़े प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह वाकिफ है। बावजूद इसे रोकने के लिए अपेक्षित और कारगर कदम नहीं उठाया जा सका है।

सीधे काठमांडू जाती है एक्सचेंज रकम
बताया गया है कि भारतीय रूपयों को बॉर्डर इलाकों के बाजारों नेपाली करेंसी में बदला जाता है। बाद में यह रकम काठमांडू में बैठे व्यापारियों के पास पहुंच जाता है। फिर नेपाली कारोबारी भारतीय क्षेत्र में बैठे कारोबारियों के पास वैध तरीके से इन रूपयों को पहुंचा देते है। इस धंधे में बॉर्डर क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवक कुरियर बॉय के तौर पर काम करते हैं। इसके एवज में उन्हें कमीशन मिलता है। वहीं, काले धन को सफेद करने के लिए 20 से 25 फीसदी कमीशन काटा जाता है। जिले में बॉर्डर से सटे बाजार सोनबरसा, बैरगनिया, भिट्ठामोड़, मेजरगंज, सुरसंड और परिहार में सैकड़ों की संख्या में लोग अवैध तरीके से मनी एक्सचेंज के काम से जुड़े हुए है। जानकारों की माने, तो प्रतिदिन करीब दस करोड़ रूपया काले धन से सफेद बनाया जाता है। इसके एवज में मनी एक्सचेंजर को एक लाख पर 1,500 से 4,000 रुपए तक की आमदनी होती है।

छोटे-छोटे धंधों की आड़ में गोरखधंधा
जानकारों ने बताया कि बॉर्डर क्षेत्र के बाजारों में मनी एक्सचेंज करने वाले चावल, मोबाइल, चप्पल-जूता, जेनरल स्टोर्स समेत अन्य छोटे-छोटे कारोबार करते है। इसी की आड़ में ये गोरखधंधा किया जाता है। खबर मिली है कि दिल्ली एवं कोलकता समेत अन्य शहरों से विभिन्न माध्यमों से बॉर्डर इलाके के बड़े कारोबारियों के पास मोटी रकम आती है। फिर यहां उस रकम को नेपाली करेंसी में बदला जाता है।

नेपाली ग्राहकों से काला धन होता है सफेद
बॉर्डर इलाके में मनी एक्सचेंज से जुड़े एक धंधेबाज ने नाम नही छापने की शर्त पर मनी एक्सचेंज के तरीकों में से एक आसान तरीका का खुलासा किया। बताया कि नेपाली लोग बड़ी संख्या में बॉर्डर से सटे भारतीय क्षेत्र के बाजारों में खरीदारी करने आते है। इनके पास नेपाली करेंसी होती है, जबकि यहां उन्हें भारतीय पैसे की जरूरत होती है। ऐसे लोगों पर धंधेबाजों की नजर बनी रहती है और हवाला से प्राप्त रुपए इन नेपाली लोगों से एक्सचेंज कर लेते है। यानी नेपाली के पास भारतीय रुपया और धंधेबाज के पास नेपाली रुपया आसानी से चला आता है। फिर इन नेपाली रूपयों को काठमांडू में बैठे हवाला के ‘आका’ को पहुंचा दिया जाता है। उस धंधेबाज ने NBT को बताया कि काठमांडू में बैठे लोग फर्जी बिल और अन्य कागजात बनाकर बैंकों के जरिए दिल्ली और कोलकता के कारोबारियों तक रुपए पहुंचा देते है।

क्या कहते है दोनों देशों के अधिकारी
सीतामढ़ी के एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि मनी एक्सचेंज एवं ट्रैफिकिंग के धंधे को रोकने के लिए जिला में टीम बनी हुई है। कार्रवाई होती रही है। सफलता भी मिली है। कार्रवाई में जल्द ही और तेजी लाई जाएगी। एसएसबी और पुलिस मनी एक्सचेंज और ट्रैफिकिंग की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी कर रही है। इधर, नेपाल के महोतरी जिला प्रहरी कार्यालय के इंस्पेक्टर लोक दहाल ने बताया कि उनका प्रशासन भी मनी ट्रैफिकिंग को लेकर सतर्क है। फरवरी 2023 से अबतक 7 स्थानों पर छापेमारी में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 43 लाख भारतीय करेंसी और 70 लाख नेपाली करेंसी जब्त किये गये हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....