9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्ययूपी सरकार के मंत्री नंदी ने पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, एसपी...

यूपी सरकार के मंत्री नंदी ने पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, एसपी नेता को बीजेपी में शामिल कराने पर नाराज

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी को बीजेपी में शामिल करने पर यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने मोर्चा खोल दिया है. नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक के रूप में मुझे विश्वास में लेना तो दूर बिना कोई औपचारिक सूचना दिए ऐसा किया जा रहा है.स्थानीय विधायक नंदी ने कहा कि मेरे खिलाफ चुनाव लड़ चुके समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पार्टी ज्वाइन कराने का प्रस्ताव घोर अपमाजनक और आपत्तिजनक है. साल 2022 का विधानसभा चुनाव लड़कर बुरी तरह से चुनाव हारे रईस चन्द्र शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कराने के प्रस्तावित का उन्होंने विरोध किया है.

इस पूरे मुद्दे पर नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के मीडिया सलाहकार बालाजी केसरवानी ने बताया कि नंदी ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शुक्‍ला को बीजेपी में शामिल कराने से पहले उन्‍हें विश्‍वास में नहीं ल‍िया गया। नंदी ने लिखित बयान जारी करके कहा है, ‘स्थानीय विधायक की अवहेलना और उपेक्षा की गई है, विपक्षी उम्मीदवार को पार्टी जॉइन कराना बेहद गंभीर प्रकरण है और गहरी साजिश है।’

नंदी ने इसे भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति के खिलाफ बताया है। उन्‍होंने कहा, पार्टी के लोकतांत्रिक मूल्यों में गहरी आस्था के सिद्धांत के खिलाफ फैसला लिया गया है, जो लोग पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाना चाहते हैं, और अपनी हठधर्मिता से पार्टी को लगातार पहुंचा रहे हैं उनकी घोर निंदा करता हूं। नंदी ने कहा यह रवैया पार्टी की मूल वैचारिकी और कार्य पद्धति के खिलाफ है।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...