12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यनितेश राणे की टिप्पणी पर विवाद, थरूर और मनोज झा ने जताया...

नितेश राणे की टिप्पणी पर विवाद, थरूर और मनोज झा ने जताया ऐतराज, अठावले बोले- मुल्ला, मुस्लिम भी अपने ही हैं

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के बयान पर विवाद बढ़ गया है. एनडीए के सहयोगी से लेकर विपक्षी दलों ने भी प्रतिक्रियाएं दी हैं. केंद्रीय मंत्री और RPI के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि नितेश का बयान गलत है और उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, हमारे देश में इस तरह की बात काफी चौंकाने वाली है. हमें वास्तव में स्वतंत्रता संग्राम के मूल पाठ को समझना होगा. RJD नेता मनोज झा ने कहा कि पीएम मोदी को अपने लोगों को कंट्रोल करना चाहिए.

दरअसल, महाराष्ट्र के सांगली में आयोजित हिंदू गर्जना सभा में मंत्री नितेश राणे ने कहा, हम ईवीएम की वजह से चुनाव जीते हैं और हमने इस बात से कभी इनकार नहीं किया है, पर विपक्ष ईवीएम के मीनिंग को समझने में नाकाम रहा. इसका मतलब है- एवरी वोट अगेंस्ट मुल्ला. आप जानते हैं कि हमारे विरोधी ईवीएम को लेकर किस तरह चिल्लाते हैं. वे इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि कैसे हिंदू एकजुट होकर हिंदुओं को वोट दे रहे हैं. वे हमेशा ईवीएम को दोष देते हैं. वे ईवीएम का मतलब नहीं समझते. उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा कि हाल के चुनावों में हिंदुओं ने किस संदर्भ में मतदान किया. ईवीएम का मतलब है- हर वोट मुल्ला के खिलाफ. इसलिए हम गर्व से कह रहे हैं कि हमने ईवीएम के कारण चुना है और हम तीन विधायक यहां बैठे हैं. इसे तोड़ कर ठोक दो.

‘इतना हार्ड स्टैंड नहीं लेना चाहिए’
नितेश राणे की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, नीतेश राणे महाराष्ट्र में मंत्री हैं. उनका ये बयान गलत है. ऐसा नहीं बोलना चाहिए. संविधान के मुताबिक देश चलता है. नितेश को इतना हार्ड स्टैंड नहीं लेना चाहिए. मुल्ला, मुस्लिम भी अपने ही हैं. हर समय मुल्ला पर हमला नहीं करना चाहिए.

इस तरह की बातें चौंकाने वाली: शशि थरूर
वहीं, कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने कहा, हमारे देश में इस तरह की बात काफी चौंकाने वाली है. हमें वास्तव में स्वतंत्रता संग्राम के मूल सबक को समझना होगा. यह सब गलत है.

जहर बोने वाले मंत्रियों पर कंटोल नहीं: मनोज झा
RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा, मोदी कहते हैं कि ये बुद्ध का दौर है, युद्ध का नहीं. लेकिन इनकी पार्टी के मंत्री इनकी बात नहीं मानते हैं. मोदी सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जहर बोने वाले अपने मंत्रियों को कंट्रोल नहीं करते हैं. मोदी को अपने लोगों को कंट्रोल करना चाहिए.

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...