19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यशिंदे सरकार के विस्तार के साथ विवाद शुरू, इस नेता को मंत्री...

शिंदे सरकार के विस्तार के साथ विवाद शुरू, इस नेता को मंत्री बनाने पर बिफरीं BJP नेता चित्रा वाघ

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र की शिंदे- फडणवीस सरकार का 40 दिन बाद विस्तार तो हो गया। लेकिन विस्तार होते ही विवाद की शुरुआत भी हो चुकी है। इस विवाद की जड़ बने हैं विधायक संजय राठौड़। जिन्होंने आज शिंदे गुट की तरफ से मंत्री पद की शपथ ली है। बीजेपी नेता चित्र वाघ ने संजय राठौड़ को मंत्री बनाए जाने का खुला विरोध किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की बेटी पूजा चव्हाण की मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि संजय राठौड़ हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री शिंदे की तरफ से उनको मंत्री पद दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। चित्रा वाघ ने कहा कि भले ही राठौड़ को मंत्री बना दिया गया हो लेकिन उनके खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी।

आपको बता दें कि बीते वर्ष पूजा चव्हाण नाम की लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पूर्व वन मंत्री संजय राठौड़ पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप बीजेपी नेता चित्र वाघ ने लगाया था। उन्होंने इस मामले को काफी जोर-शोर से उठाया था। उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी थी। हालांकि अब यह सवाल चित्रा वाघ से भी पूछा जाएगा कि क्या वह एक ऐसी सरकार में शामिल पार्टी का हिस्सा रहेंगी। जिसके दामन पर अब दाग लगता हुआ नजर आ रहा है।

चित्रा वाघ पर यशोमति ठाकुर का तंज
महाराष्ट्र की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर ने चित्रा वाघ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संजय राठौड़ को मंत्री पद दिए जाने पर चित्रा वाघ की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हूं। आखिर बीजेपी का वह कौन सा वॉशिंग पाउडर है? जिसमें कपड़े और चरित्र दोनों साफ कर दिए जाते हैं।

वहीं शिवसेना नेता और मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने भी संजय राठौड़ के मंत्री बनाए जाने पर ईडी सरकार की आलोचना की है। चित्रा वाघ को घेरते हुए उन्होंने कहा कि जिस संजय राठौड़ का मंत्री पद छीनने के लिए चित्रा वाघ और बीजेपी के तमाम नेताओं ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। आज उसी इंसान को दोबारा, उन्हीं की सरकार में मंत्री बनाया गया है। आखिर यह क्या चल रहा है।

क्या था मामला
पूजा चव्हाण बीड़ जिले की रहने वाली एक टिक टॉक स्टार स्टार थी। अंग्रेजी सीखने के लिए वह अपने भाई के साथ पुणे शहर में रह रही थी। उसी इमारत में कथित रूप से उसने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में संजय राठौड़ पर बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने आरोप लगाया था कि राठौड़ ने पूजा चव्हाण को आत्महत्या के लिए उकसाया था। पूजा और संजय राठौड़ की कई ऑडियो क्लिप्स भी वायरल हुई थी। जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि आवाज संजय राठौड़ की है।

पूजा की आत्महत्या के बाद लगातार बीजेपी इस मामले पर महाविकास अघाड़ी सरकार और शिवसेना को घेर रही थी। जबकि लड़की का परिवार संजय राठौड़ पर कुछ भी बोलने से बचता रहा था। हालांकि बाद में पूजा की चचेरी दादी शांता राठौड़ ने यह खुलासा किया था कि राठौड़ ने पूजा के माता-पिता का मुंह बंद करने के लिए 5 करोड़ रुपए दिए हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....