8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यऋचा सिंह से सोशल मीडिया पर तकरार, अभद्र टिप्‍पणी के चलते SP...

ऋचा सिंह से सोशल मीडिया पर तकरार, अभद्र टिप्‍पणी के चलते SP नेता मनीष जगन अग्रवाल पर एफआईआर

Published on

प्रयागराज/लखनऊ

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की पहली महिला छात्रसंघ अध्यक्ष रहीं ऋचा सिंह ने सपा के सोशल मीडिया हेड मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में कहा है कि अग्रवाल ने उनके एक ट्वीट के जवाब में अत्यंत अशोभनीय, अपमानजनक, निंदनीय और महिलाओं को अपमानित करने वाली भाषा का इस्तेमाल किया है। ऋचा सिंह ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ और यूपी डीजीपी विजय कुमार से भी गुहार लगाई है। ऋचा सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मनीष जगन अग्रवाल के ट्वीट्स को शेयर भी किया है।

ऋचा सिंह समाजवादी पार्टी की नेता रह चुकी हैं। अपनी शिकायत में उन्‍होंने कहा कि मनीष जगन अग्रवाल पहले भी इस तरह की टिप्पणी करने के कारण जेल जा चुके हैं। ऋचा ने आरोप लगाया कि मनीष जगन खुले आम सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से उनके निजी जीवन को अपमानित करने और देख लेने की धमकी दे रहा है। अगर आने वाले दिनों में उनकी सुरक्षा या गरिमा के साथ आपराधिक घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदार समाजवादी पार्टी और मनीष जगन अग्रवाल होंगे। ऋचा सिंह की शिकायत पर प्रयागराज पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।

‘अखिलेश यादव ने इस अराजक व्यक्ति को बचाया’
ऋचा सिंह ने कहा कि आज जिस तरह से मेरे ऊपर अभद्र टिप्पणी की जा रही है उससे बेहद आहत हूं। मनीष जगन अग्रवाल आदतन अपराधी हैं। उन्‍होंने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले वह बीजेपी की एक महिला नेता, महिला पत्रकार और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ भी बेहद अभद्र और अश्लील टिप्पणी कर चुके हैं। इसको लेकर मनीष जगन को जेल भी भेजा गया था। उस समय मनीष जगन को बचाने के लिए सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव तक सक्रिय हो गए थे। ऋचा सिंह ने कहा कि अगर अखिलेश यादव ने इस अराजक व्यक्ति को नहीं बचाया होता और पुलिस ने उस वक्त कड़ी कार्रवाई की होती तो आज मनीष जगन अग्रवाल इस तरह की अभद्र टिप्पणी नहीं कर पाता।

सपा ने टिप्‍पणी करने से किया इन्‍कार
इस बीच, समाजवादी पार्टी की ओर से बताया गया कि मनीष जगन पार्टी के नेता हैं। समाजवादी पार्टी का ट्विटर हैंडल सोशल मीडिया की स्पेशलिस्ट की टीम चलाती है। जहां तक ऋचा सिंह की तरफ से दर्ज कराए मुकदमे का सवाल है तो ये एक कानूनी पहलू है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी को कोई टिप्पणी नहीं करनी है। आपको बता दें कि ऋचा सिंह को इसी साल शुरुआत में अनुशासनहीनता के आरोप में सपा से निकाल दिया गया था। ऋचा सिंह सपा के टिकट पर प्रयागराज की शहर पश्चिमी सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...