17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराष्ट्रीयबंगाल में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 16% से ऊपर, देश के ये राज्य...

बंगाल में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 16% से ऊपर, देश के ये राज्य भी रेड जोन में

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. यहां पिछले 24 घंटे में 1449 मामले सामने आए हैं. इतना ही नहीं पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 16.90% पहुंच गया है. इससे पहले रविवार को बंगाल में 2,659 केस सामने आए थे. अब तक राज्य में कोरोना के 20,72,307 केस सामने आ चुके हैं. वहीं, महामारी से पिछले 24 घंटे में 6 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. अब तक राज्य में 21,282 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

बंगाल में एक्टिव केस भी बढ़कर 29,583 हो गए हैं. यहां सोमवार को 8,573 सैंपल में 1449 लोग पॉजिटिव मिले है. यह आंकडे़ चौंकाने वाले हैं. वहीं, देश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,528 मामले सामने आए हैं. हालांकि, यह कल की तुलना में 8.3% कम हैं. देश में अब तक कोरोना के 4,37,83,062 मामले सामने आ चुके हैं.

ये देश के सबसे संक्रमित राज्य
देश में 5 सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें, तो तमिलनाडु में 2223, केरल में 2148, पश्चिम बंगाल में 1449 , महाराष्ट्र में 1111 और कर्नाटक में 1108 केस सामने आए हैं. देश में कुल मिले केसों में से 51.77% इन्हीं 5 राज्यों में सामने आए हैं. तमिलनाडु में अकेले 14.32% केस मिले हैं. देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 25 लोगों की मौत हो गई है. अब तक कोरोना से देश में कुल 5,25,785 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. देश में रिकवरी रेट 98.47%.हो गया है.

161 दिन बाद पॉजिटिविटी रेट 6% हुआ
देश में भी पॉजिटिविटी रेट में इजाफा देखने को मिला है. देश में पॉजिटिविटी रेट 161 दिन बाद 6% से अधिक हो गया है. रविवार को देश में कोरोना के 16,935 मामले सामने आए थे. देश में एक्टिव केस भी बढ़कर 1,44,264 हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 6.48% हो गया है. डेली पॉजिटिविटी रेट 4.58% हो गया है. वहीं, मृत्यु दर 1.20% है.

तेजी से बढ़ रहे वीकली केस
– देश में कोरोना की रफ्तार किस तेजी से बढ़ रही है? इसे वीकली केस के आंकड़ों से समझा जा सकता है. देश में वीकली केस में 6 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है. वहीं, मौतों की संख्या में 32 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है. आंकड़ों के मुताबिक, 11 से 17 जुलाई के बीच 1.28 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 306 मरीजों की मौत हुई है. जबकि, इससे पहले के हफ्ते यानी 4 से 11 जुलाई के बीच 1.20 लाख मामले सामने आए थे और 231 मरीजों की मौत हुई थी.

27 राज्यों में बढ़ रहे केस, 8 में घटे
– देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है. इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं. वहीं, 8 राज्य ऐसे भी हैं, जहां मामलों में कमी आ रही है

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...